कमल हासन को कन्नड़ के इतिहास की जानकारी नहीं, तमिल से भाषा के जन्म वाली टिप्पणी पर सिद्धारमैया ने साधा निशाना

By अभिनय आकाश | May 28, 2025

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बुधवार को कमल हासन पर उनके "कन्नड़ का जन्म तमिल से हुआ है" वाले बयान को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा कि अभिनेता को भाषा के लंबे इतिहास की जानकारी नहीं है। एएनआई के अनुसार कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने कहा कन्नड़ का इतिहास बहुत पुराना है। बेचारे कमल हासन को इसकी जानकारी ही नहीं है। चेन्नई में अपनी आगामी फिल्म ‘ठग लाइफ’ के ऑडियो लॉन्च के अवसर पर कमल हासन द्वारा यह दावा किए जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया कि ‘तमिल से कन्नड़ भाषा का जन्म हुआ।’

इसे भी पढ़ें: तमिलनाडु के विश्वविद्यालय में छात्रा के यौन उत्पीड़न का मामला: महिला अदालत ने आरोपी को दोषी पाया

तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रमुक की सहयोगी मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) ने बुधवार को घोषणा की कि उसके अध्यक्ष कमल हासन 19 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए उसके उम्मीदवार होंगे। एमएनएम की प्रशासनिक समिति ने यहां एक बैठक में एक प्रस्ताव पारित कर पार्टी प्रमुख हासन को उच्च सदन के लिए अपना उम्मीदवार नामित किया और औपचारिक रूप से सहयोगी दलों से समर्थन का अनुरोध किया। द्रमुक अध्यक्ष और मुख्यमंत्री एम के स्टालिन द्वारा एमएनएम को राज्यसभा की एक सीट आवंटित करने की घोषणा किए जाने के तुरंत बाद पार्टी ने हासन को अपने उम्मीदवार के रूप में नामित किया। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले द्रमुक और हासन की पार्टी एमएनएम ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

प्रमुख खबरें

Sharad Pawar Congress Merger: 27 साल बाद कांग्रेस में घर वापसी, शरद पवार की पार्टी के विलय पर बड़ा खुलासा!

किसे डराने के लिए पाकिस्तान ने खोदे कई गड्ढे? सच्चाई हिला कर रख देगी!

Pakistan बोला हमारा पानी रोका तो हाथ काट देंगे,एक्शन में भारत!

डॉलर नहीं, अब BRICS की नई करेंसी मचाएगी बवाल!