कमल हासन की टिप्पणी: उच्च न्यायालय ने माफी मांगने से इनकार करने पर अभिनेता को फटकार लगायी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 04, 2025

कर्नाटक उच्च न्यायालय ने अभिनेता एवं नेता कमल हासन को उनके द्वारा अपनी इस टिप्पणी के लिए माफी मांगने से इनकार करने पर मंगलवार को फटकार लगायी कि कन्नड़ का जन्म तमिल से हुआ है।

हासन के प्रोडक्शन हाउस राजकमल फिल्म्स इंटरनेशनल ने अभिनेता की टिप्पणी के बाद व्यापक विरोध प्रदर्शन और कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा बहिष्कार के आह्वान के मद्देनजर राज्य में फिल्म की रिलीज के लिए पर्याप्त सुरक्षा का अनुरोध किया था। केएफसीसी ने हासन से माफीनामे की भी मांग की है।

न्यायमूर्ति नागप्रसन्ना ने कहा कि (हासन द्वारा) एक बार माफी मांगने से स्थिति सुलझ सकती थी, उन्होंने कहा, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उपयोग किसी की, विशेष रूप से जनसमूह की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की सीमा तक नहीं किया जा सकता।

न्यायाधीश ने कहा कि अभिनेता के हालिया बयान से कर्नाटक के लोगों की भावना को ठेस पहुंची। अदालत ने कहा, ‘‘लोगों की भावनात्मक और सांस्कृतिक पहचान होती है। अदालत ने इस बात पर जोर दिया कि किसी भी व्यक्ति को ऐसी टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है जो पूरे भाषाई समुदाय के गौरव को ठेस पहुंचाये।

न्यायमूर्ति नागप्रसन्ना ने सवाल किया, क्या आप (कमल हासन) इतिहासकार या भाषाविद् हैं जो ऐसा बयान दे रहे हैं? कोई भी किसी दूसरी से पैदा नहीं होती। एक माफी से स्थिति सुलझ सकती थी।

प्रमुख खबरें

Akali Dal वारिस पंजाब दे के रजिस्ट्रेशन पर पंजाब सरकार ने नहीं दिया जवाब, Manpreet Ayali का आरोप

Election Commission टीम ने Punjab Assembly Polls तैयारियों का लिया जायजा, EVM-VVPAT की जांच 12 नवंबर से

COVID-19 से मौत पर RT-PCR रिपोर्ट न होना 50 लाख की राहत राशि रोकने का आधार नहीं: Allahabad High Court

भीषण Cyclone Arnab के खतरे के बीच Andhra Pradesh में 84 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए