मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे कमलनाथ, दिग्विजय सिंह का मिला समर्थन

By अनुराग गुप्ता | Dec 12, 2018

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के नतीजे सामने आ गए हैं। बता दें कि 230 विधानसभा सीटों वाले राज्य मध्य प्रदेश में कांग्रेस 114 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। जबकि 15 साल से मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह चौहान की पार्टी बीजेपी को 109 सीटें मिली है।

15 साल का वनवास बिताने के बाद कांग्रेस अब राज्य में सरकार बनाने के लिए दावा पेश कर चुकी है। हालांकि, मुख्यमंत्री का नाम अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। बता दें कि मुख्यमंत्री की रेस में राज्य की कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ और कैंपेन कमिटी के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिंया है।

इसे भी पढ़ें: सरकार बनाने की कवायद में जुटे दिग्विजय सिंह, बसपा से साध रहे संपर्क

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री के तौर पर कमलनाथ के नाम पर मुहर लगा दी है। इसी बीच कमलनाथ ने कांग्रेस के बागी विधायकों से फोन पर बात की और सरकार बनाने के लिए समर्थन मांगा। बता दें कि विधानसभा चुनावों में 4 निर्दलियों की जीत हुई है। ये विधायक पहले कांग्रेस में शामिल थे मगर टिकट नहीं मिलने की स्थिति में पार्टी छोड़कर निर्दलीय अपना पर्चा दाखिल किया था।

प्रमुख खबरें

Kitchen Slab Vastu Tips: किचन स्लैब पर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, लग सकता है वास्तु दोष

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किस एक्शन की तैयारी में हैं राहुल गांधी? कैसे हटाएं जा सकते हैं मुख्य चुनाव आयुक्त, जानिए धारा 16 का कानूनी कवच

Smoking और Pollution से डैमेज हुए Lungs क्या खुद ठीक हो सकते हैं, समझें रिकवरी प्रक्रिया

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?