कमलनाथ ने आउटसोर्स कर्मचारियों को कलेक्टर दर से पारिश्रमिक देने की सरकार से मांग

By दिनेश शुक्ल | May 26, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रदेश सरकार से  विद्युत कंपनियों में आउटसोर्स कर्मचारियों को कलेक्टर दर से पारिश्रमिक देने की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर कुशल, अर्धकुशल एवं अकुशल श्रमिक वर्ग के पारिश्रमिक हेतु दरें निर्धारित करने को कहा है। कमलनाथ ने अपने पत्र में कहा कि मेरे ध्यान में लाया गया है कि प्रदेश की विद्युत कंपनियों में आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से लिये गये कर्मचारियों को कलेक्टर दर अनुसार वेतन का भुगतान नहीं किया जाकर अत्यंत कम भुगतान किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर