मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार में मचा सियासी घमासान, मंत्री सिंघार के बाद पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव ने भी खोला मोर्चा

By दिनेश शुक्ल | Sep 03, 2019

मध्यप्रदेश के वन मंत्री उमंग सिंघार अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह पर लगातार अपने बयानों से हमले तेज करते जा रहे हैं। मंत्री उमंग सिंघार ने दो दिन पहले यह बयान देकर की मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार पर्दे के पीछे से दिग्विजय सिंंह चला रहे हैं ने सबको चौंका दिया था जिसके बाद प्रदेश की राजनीति में सियासी बवाल मच गया था। वहींं अब वन मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर सीधे तौर पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि दिग्विजय सिंह रेत का धंधा कर रहे हैं और शराब का कारोबार करवा रहे हैं।

जिसके बाद एक बार फिर प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई है जिसको लेकर प्रदेश की कमलनाथ सरकार एक बार फिर विपक्ष के निशाने पर है जहां पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में असंवैधानिक सरकार होने का बयान दिया है, तो वही मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि जनता सब जानती है कि कौन सरकार चला रहा है। 

इसे भी पढ़ें: नए मोटर व्हीकल एक्ट पर संशय में MP सरकार, कहा- लागू नहीं होंगी जुर्माने की नई दरें

लेकिन वन मंत्री उमंग सिंगार ने दूसरे दिन भी दिग्विजय सिंह पर हमला बोलते हुए उन पर आईएएस और आईपीएस तबादलों में दखलअंदाजी करने का आरोप लगाते हुए रेत का धंधा कर रहे हैं और शराब का कारोबार करवा रहे हैं। वन मंत्री यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि यह आर-पार की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह उल्टे सीधे धंधे कर रहे हैं और भाजपा के समय जमे अधिकारियों को अब तक नहीं हटाया गया जबकि परिवहन आयुक्त जैसे महत्वपूर्ण पद पर एक ही अधिकारी सालों से जमा है। इस बीच मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रहे अरुण यादव ने भी अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि क"मप्र मे 15 सालों तक ईमानदार पार्टीजनों के साथ किये गए संघर्ष के बाद 8 महीनों मे जो स्थितियां सामने आ रही हैं,उसे देखते हुए बहुत व्यथित हूँ,यदि इतनी जल्दी इन दिनों का आभास पहले ही हो जाता तो शायद जान हथेली पर रखकर जहरीली और भ्रष्ट विचारधारा के ख़िलाफ़ लड़ाई नही लड़ता,बहुत आहत हूँ। "उन्होंने अपने ट्वीट में कुछ फोटो भी शेयर किए जो कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने सत्ताधारी भाजपा सरकार के खिलाफ संघर्ष किया था इन फोटो द्वारा दर्शाया है।

इसे भी पढ़ें: भाजपा नेता ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा, दिया था विवादित बयान

कुल मिलाकर बात की जाए तो मध्य प्रदेश की कांग्रेस शासित कमलनाथ सरकार में इन दिनों सब कुछ ठीक नहीं चल रहा जिसके चलते जहां सरकार में शामिल मंत्री और अब वरिष्ठ नेता और पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव भी सरकार पर सवाल खड़े कर रहे हैं। जबकि वन मंत्री उमंग सिंघार सीधे तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर अपने हमले जारी रखे हुए हैं और इसे आर-पार की की लड़ाई बता रहे हैं।

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद