कमलनाथ की मुख्यमंत्री शिवराज से हुई मुलाकात, कृषि मुद्दों पर हुई बात पर बताया सौजन्य भेंट

By दिनेश शुक्ल | Feb 05, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने शुक्रवार को मुख्यमंंत्री शिवराज से मिलने मुख्यमंत्री निवास पहुंचे। यहां दोनों राजनेताओं के बीच कृषि कानून सहित प्रदेश के अन्य मुद्दों को लेकर करीब 20 मिनट तक चर्चा हुई। बजट सत्र से पहले कमलनाथ और शिवराज की मुलाकात को अहम माना जा रहा है।

 

इसे भी पढ़ें: आयुर्वेद छात्र संगठन ने CHO भर्ती में आयुष इंटर्न को सम्मिलित करने हेतु दिया ज्ञापन

मुलाकात के संबंध में जानकारी देते हुए कांग्रेस के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने बताया कि कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज से किसानों की समस्याओं को लेकर बात की है। इसके अलावा लीज नवीनीकरण के दो तरह के नियमों के चलते लोगों को आ रही परेशानी के बारे में भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया है। इसको लेकर कमलनाथ ने एक दिन पहले गुरुवार को एक पत्र भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लिखा था। कमलनाथ ने विकास के मुद्दों पर भी शिवराज से चर्चा की। हालांकि मुख्यमंत्री निवास से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ केवल सौजन्य भेंट करने आए थे।

प्रमुख खबरें

Donald Trump के Mail Voting आदेश को US Supreme Court से मिली हरी झंडी

Chhatarpur में Cyber Fraud गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, 28 लाख की ठगी

US Colleges में Indian Students के आवेदन 15 प्रतिशत घटे, वीजा नियमों में सख्ती

Donald Trump चीन पर 7.5 फीसदी नया Tariff लगाने की तैयारी में, सस्ते सामान की डंपिंग बनी वजह