कमलनाथ ने भेजा बीजेपी नेताओं को मानहानि का नोटिस, कमलनाथ को बताया था चीनी एजेंट

By दिनेश शुक्ल | Jul 01, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दिया भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त  को मानहानि का नोटिस भेजा है। प्रभात झा और विष्णुदत्त शर्मा ने 27  जून को दिए गए अपने बयान में कमलनाथ को चीन का एजेंट बताया था। जिसको लेकर कमनाथ ने वकील वरूण तन्खा की लॉ फर्म वीएसए लीगल के माध्यम से नोटिस दिया है। जिसमे उन्होंने कहा की यह बड़े खेद की  बात है की बिना पूरी जानकारी के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उपाध्यक्ष प्रभात झा ने  उन पर अनर्गल आरोप लगाए कि उन्होंने केंद्र में वाणिज्य और उद्योग मंत्री रहते हुए चीन के हित में कार्य किया।

इसे भी पढ़ें: विष्णुदत्त शर्मी ने कमलनाथ पर चीन से सांठगांठ का लगाया आरोप, कही यह अहम बात

कमलनाथ तत्कालीन मनमोहन सिंह सरकार में वर्ष 2004 से 2009 तक केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री थे। वकील वरूण तन्खा के माध्यम से भेजे गए दस पन्नों के नोटिस में 12 बिन्दुओं के साथ कमल नाथ ने प्रभात झा एवं विष्णु दत्त शर्मा से अविलम्ब उनके बयान पर माफ़ी मांगने के लिए कहा और कहा है कि यदि उन्होंने ऐसा नहीं किया तो वे कानूनी कार्यवाही करने पर बाध्य होंगे। 

प्रमुख खबरें

R K Narayan Birth Anniversary: अंग्रेजी के प्रसिद्ध साहित्यकार थे R K Narayan, अंग्रेजी में हो गए थे फेल

चेन्नई में Rahul Gandhi के दौरे को लेकर पांच स्तरीय सुरक्षा, 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात

अब अजिंक्य शिंदे लीड करेगा...अभिजीत दीपके ने पहले से ही तैयार कर रखा था बैकअप प्लान, हिरासत के बाद सामने आया प्री-रिकॉर्डेड Video

Jagjit Singh Death Anniversary: बेटे की मौत से टूट गए थे गजल सम्राट जगजीत सिंह, संगीत को मिली नई पहचान