कमलनाथ ने मंच से दी अधिकारियों को धमकी, शिवराज सिंह ने कहा - रस्सी जल गई लेकिन बल नहीं गया

By सुयश भट्ट | Aug 27, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा अधिकारियों को दिए गए धमकी भरे बयान के मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रस्सी जल गई पर बल नहीं गया। कमलनाथ की यह बौखलाहट है। कमलनाथ का अधिकारियों को धमकाने का अंदाज अलोकतांत्रिक है। ये अंदाज बताता है कि बौखलाए हुए हैं। शिवराज सिंह ने आगे कहा कि पहले अपनी पार्टी और सोनिया गांधी को संभाले।

इसे भी पढ़ें:प्रदेश में होने वाले उपचुनाव से पहले बीजेपी की बड़ी बैठक आज,राष्ट्रीय सह मंत्री समेत कई वरिष्ठ नेता रहेंगे मौजूद 

इसे भी पढ़ें:चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस पर बोले तीखे बोल, कहा- जनता को गुमराह करना है कांग्रेस की मानसिकता 

दरअसल कांग्रेस की अगस्त क्रांति यात्रा के समापन पर कमलनाथ ने अधिकारियों कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा था कि डेढ़ साल बचे हैं। दो साल बाद सरकार बदलते ही सब देखा जाएगा। उन्होंने कहा कि रिटायर हो जाओगे तो भी फाइल खुल सकती है। बीजेपी का बिल्ला जेब में लेकर काम मत करो।

प्रमुख खबरें

Stanford University के CDDRL ने शुरू किया Summer Fellowship Program, अनुभवी प्रोफेशनल्स करें अप्लाई

Kartik Aaryan और Kabir Khan की जोड़ी की धमाकेदार वापसी: नई फिल्म लड़ाकू का ऐलान, जानें रिलीज डेट और बाकी डिटेल्स

Tirupati Laddu मामला: सुप्रीम कोर्ट ने आंध्र प्रदेश से बाहर ट्रायल भेजने की याचिका खारिज की

Karnal में बोले अमित शाह, Rahul Gandhi ने संसद में हंगामा करने को कांग्रेस की कार्यशैली बनाया