कांग्रेस सरकार का मुखौटा कमलनाथ थे पर रिमोट दिग्विजय के पास थाः ज्योतिरादित्य सिंधिया

By दिनेश शुक्ल | Oct 11, 2020

भोपाल। राज्यसभा सांसद और पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि मध्य प्रदेश में 15 महीनों में कांग्रेस पूरी सरकार वल्लभ भवन से चल रही थी। मुखौटा कमलनाथ का था और रिमोट दिग्विजय के पास था। ओलावृष्टि और अतिवृष्टि के बाद कांग्रेस का एक भी नेता किसान के पास नहीं पहुंचा। प्रदेश की जनता ने मुख्यमंत्री का चेहरा तक नहीं देखा। सड़क तो छोड़ो,  एक हैंडपंप तक नहीं लगा। भाजपा सरकार की सभी जनहितैषी योजनाओं को बंद कर दिया। मैंने विकास कार्यों के लिए सड़क पर उतरने को कहा तो कमलनाथ ने मेरी नहीं सुनी। जिसके बाद मैंने कांग्रेस को सड़क पर ला दिया। अब 3 नवम्बर को होने वाले चुनाव में हमें मिलकर कांग्रेस के लिए प्रदेश का दरवाजा हमेशा के लिए बंद करना है। 

इसे भी पढ़ें: राजमाता विजयाराजे सिंधिया की स्मृति में होगा 100 रूपए का सिक्का जारी

उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, तो इसके पीछे दो कारण है। पहला कारण यह है कि इस पार्टी का नेतृत्व आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं, जिन्होंने भारत का नाम विश्व पटल पर पहुंचाया है। दूसरा कारण भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत है। संगठन की क्षमता में जितना महत्वपूर्ण व्यक्तिगत योगदान होता है उससे अधिक अहम कार्यकर्ता की मेहनत होती है। हमारा कार्यकर्ता हमारे परिवार का सदस्य है। इसी भाव से हमें चुनाव के मैदान में जाना है और जीत हासिल करनी है।

इसे भी पढ़ें: भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बोले राष्ट्र विरोधियों का साथ देने वालों को मतदान की ताकत से खत्म करना है

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राज्य की भाजपा सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार जब से आई है, लगातार विकास कर रही है। जो आप मांग रहे हैं, वह तो दिया ही है, जो आपने नहीं मांगा, वह भी दे रही है। करैरा में 300 करोड़ की योजनाओं की स्वीकृति इस बात की उदाहरण है कि शिवराज जी की सरकार जनता की समस्याओं के प्रति कितनी संवेदनशील है। सिंधिया ने कहा कि आने वाला चुनाव ग्वालियर-चंबल संभाग के विकास, प्रगति और स्वाभिमान का चुनाव है। इस उपचुनाव को पूरा देश देख रहा है, जो मध्य प्रदेश में नया इतिहास रचेगा। इसलिए हर कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह इतिहास में अपनी सहभागिता दर्ज कराए।

प्रमुख खबरें

Sabarimala Hearing: मंदिरों में रोक से बंटेगा हिंदू धर्म, Supreme Court की अहम टिप्पणी

पंजाब में आईएसआई समर्थित खालिस्तानी आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, हथियारों के जखीरे के साथ 2 गिरफ्तार

Hormuz पर USA और European देशों में पड़ी दरार? Trump बोले- NATO ज़रूरत पर साथ नहीं देता

अब Hybrid War से निपटेगी सेना, Army Chief Dwivedi ने दिया Multi-Domain Operation का मंत्र