कमलनाथ पहुंचेंगे ग्वालियर, गिरफ्तार NSUI कार्यकर्ताओं के परिजनों से करेंगे मुलाकात

By सुयश भट्ट | Feb 05, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कांग्रेस ने स्पष्ट कहा है कि छात्र नेताओं को फंसाया जा रहा है।  जानकारी मिली है कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ग्वालियर पहुंचेंगे। कमलनाथ यहां पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के परिजनों से मिलेंगे।

इसे भी पढ़ें:बिना वैक्सीनेशन के जारी हुए सर्टिफिकेट, स्वास्थ्य विभाग पर उठ रहे है सवाल 

वहीं इस दौरान हाजिरा स्थित सब्जी मंडी को इंटक मैदान शिफ्ट करने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे सब्जी विक्रेताओं से भी मुलाकात करेगी। विक्रांत भूरिया ने कहा कि कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस का डेलिगेशन मंडी शिफ्ट करने से प्रभावित सब्जी विक्रेताओं से धरना स्थल पर मुलाकात करेगी। 

आपको बता दें कि बीते दिनों सब्जी मंडी शिफ्ट करने के खिलाफ सब्जी विक्रेताओं के समर्थन में एनएसयूआई ने विरोध प्रदर्शन किया था। एनएसयूआई कार्यकर्ता मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर का पुतला दहन कर रहे थे। और छीनाझपटी में एक पुलिसकर्मी झुलस गया। इस मामले में एनएसयूआई के 12 कार्यकर्ताओं के खिलाफ हत्या का प्रयास के मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

प्रमुख खबरें

Katrina Kaif के Postpartum Look पर उठे सवाल, डिलीवरी के बाद शरीर को रिकवर होने में क्यों लगता है वक्त

यौन शोषण के मामले में बृजभूषण शरण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें? फिर कोर्ट पहुंचीं 4 महिला रेसलर, याचिका में फैसले को पुरानी सोच वाला बताया

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग

Juhu में एक लड़की को देखकर क्यों बेचैन हो गई थीं Tillotama Shome? पोस्ट में बताया पूरा अनुभव