हार के बाद भी नहीं टूटी Kamala Harris की उम्मीद, 2028 में फिर से व्हाइट हाउस पहुंचने का इरादा

By एकता | Oct 26, 2025

अमेरिका की पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने एक बार फिर संकेत दिया है कि वह भविष्य में राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल हो सकती हैं, हालांकि उन्होंने इस संबंध में अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है। यह बयान ऐसे समय में आया है जब डोनाल्ड ट्रंप के फैसलों के कारण अन्य देशों से अमेरिका के रिश्तों में तनाव की खबरें हैं।

2028 चुनाव पर बयान

60 वर्षीय हैरिस ने कहा, 'मैंने अब तक हार नहीं मानी है।' उन्होंने इस बात को खारिज कर दिया कि उन्हें भविष्य में बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने 2028 में राष्ट्रपति चुनाव में किस्मत आजमाने के बारे में अब तक कोई निर्णय नहीं लिया है।

इसे भी पढ़ें: रूसी तेल खरीद पर अमेरिकी दबाव? Donald Trump के बार-बार दावे पर भारत का साफ No

सेवाभाव पर जोर

हैरिस ने कहा, 'मैंने अपना पूरा करियर सेवाभाव से जिया है और यह मेरी रगों में बसा है। सेवा करने के कई तरीके हैं। मैंने कभी जनमत सर्वेक्षणों पर ध्यान नहीं दिया।'

पार्टी की नेता

पिछले हफ्ते एसोसिएटेड प्रेस को दिए साक्षात्कार में भी हैरिस ने स्पष्ट किया था कि उन्होंने 2028 में फिर से चुनाव लड़ने का विचार त्यागा नहीं है। उन्होंने कहा कि वह खुद को डेमोक्रेटिक पार्टी की समर्पित नेता के रूप में देखती हैं और वर्तमान में पूरी शिद्दत से 2026 के मध्यावधि चुनाव की तैयारी कर रही हैं।

2024 का अनुभव

हैरिस ने हाल ही में अपनी पुस्तक '107 डेज' का विमोचन किया है। यह पुस्तक 2024 के डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में तत्कालीन राष्ट्रपति जो बाइडन के दौड़ से बाहर होने के बाद उनकी जगह लेने के हैरिस के अनुभव पर केंद्रित है। 2024 के चुनाव में उन्हें आखिरकार रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप से हार का सामना करना पड़ा था।

प्रमुख खबरें

CAG Report से Kejriwal के शीश महल का सच आया सामने, BJP बोली- Delhi की जनता का पैसा लुटाया, जारी किया Video

IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी का नहीं होगा आयोजन, BCCI ने इस कारण लिया बड़ा फैसला

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार