कमला हैरिस बुफैलो में शोक सभा में शामिल हुईं, शोक संतप्त लोगों को सांत्वना दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 29, 2022

बुफैलो (अमेरिका)। अमेरिका के न्यूयॉर्क में बुफैलो स्थित एक सुपरमार्केट में हाल में हुई गोलीबारी में दस लोग मारे गए थे और शनिवार को एक शव के अंतिम संस्कार के साथ ही मारे गए सभी लोगों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। शनिवार को 86 वर्षीय बुजुर्ग रुथ विटफील्ड का अंतिम संस्कार किया गया। उप राष्ट्रपति कमला हैरिस यहां के ‘माउंट ओलीव बैप्टिस्ट चर्च’ में अपने पति डॉउग एमॉफ के साथ शोकसभा में शामिल हुईं।

इसे भी पढ़ें: Relationship Advice: पार्टनर के साथ बिताना चाहते हैं खुशहाल जीवन तो एक-दूसरे को दें थोड़ा 'Personal Space'

हैरिस का इस सभा को संबोधित करने का कोई कार्यक्रम तय नहीं था, लेकिन बैप्टिस्ट मंत्री एवं मानवाधिकार कार्यकर्ता अल शार्पटन के आग्रह पर वह लोगों से मुखातिब हुईं। उप राष्ट्रपति और उनके पति एक स्मारक पर भी गए और उन्होंने मारे गए लोगों को पुष्पांजलि अर्पित की और प्रार्थना की। राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन ने भी 17 मई को यहां श्रद्धांजलि अर्पित की थी। बाद में पत्रकारों से बातचीत में हैरिस में कहा, ‘‘प्रशासन शांत नहीं बैठेगा। हमें पता है कि इससे कैसे निपटना है।

प्रमुख खबरें

इतिहास आपको बेहतर नजरिए से देखेगा, Ajit Agarkar के इस्तीफे पर Gautam Gambhir का आलोचकों को करारा जवाब, लिखा इमोशनल पोस्ट

बेहतरीन नेतृत्व, विष्णु अवतार...प्रधानमंत्री मोदी की 25 साल की जनसेवा पर दुनियाभर के नेताओं ने क्या-क्या कहा?

Black Sea में मालवाहक जहाज पर हमले के बाद सुरक्षित निकाले गए 3 भारतीय नागरिक

2 महीने, 3 सरप्राइज एलीमेंट: बीजेपी हैरान, पुलिस परेशान, क्या है राहुल गांधी की धप्पा पॉलिटिक्स!