Biden से भी खराब उम्मीदवार हैं कमला हैरिस, ट्रंप ने बताया कट्टर वामपंथी

By अभिनय आकाश | Jul 30, 2024

पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने संभावित डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को राष्ट्रपति जो बाइडेन की तुलना में खराब उम्मीदवार बताया है। ट्रंप ने फॉक्स न्यूज के सथ एक इंटरव्यू में कहा कि मुझे लगता है कि वह (हैरिस) उनसे (बाइडेन) की तुलना में सबसे खराब उम्मीदवार हैं। वह कहीं अधिक कट्टरपंथी वामपंथी हैं। मौजूदा राष्ट्रपति बिडेन के 20 जुलाई को दूसरे कार्यकाल की दौड़ से हटने के बाद हैरिस ने आधिकारिक तौर पर अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की। उम्मीद है कि उन्हें अगले महीने डेमोक्रेट द्वारा आधिकारिक तौर पर राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में घोषित किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका में अपराध, अव्यवस्था व अशांति का कारण बनेंगी Kamala Harris, डेमोक्रेटिक पार्टी की नयी उम्मीदवार पर Donald Trump ने साधा निशाना

डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की संभावित उम्मीदवार कमला हैरिस ने कहा कि उन्हें वाइट हाउस की दौड़ में भले ही अंडरडॉग (कमजोर) समझा जा रहा है, लेकिन वह जमीनी स्तर पर अपने प्रचार से चुनाव जरूर जीतेंगी। अपने अभियान में हैरिस ने समर्थकों से कहा कि इस साल का चुनाव देश के लिए दो नजरियों के बीच का चुनाव है- एक, जो भविष्य की ओर देखता है और दूसरा, जो देश की प्रगति को नष्ट करना चाहता है।

प्रमुख खबरें

Twisha Sharma Death Case | सुप्रीम कोर्ट ने न्यायपालिका पर लगे आरोपों पर जताया दुख, कहा- सनसनी न फैलाएं, CBI को निष्पक्ष जांच करने दें

आपकी महंगी Lipstick टूट गई? फेंकें नहीं, इस Beauty Hack से मिनटों में बनाएं Brand New

Hast Rekha: छठी उंगली सिर्फ Lucky Charm नहीं, Palmistry से जानें ऐसे लोगों की Secret Personality

Assam में ऐतिहासिक कदम! विधानसभा में पेश हुआ Uniform Civil Code Bill, बहुविवाह पर रोक और लिव-इन का रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य