कोरियाई प्रायद्वीप को विभाजित करने वाले असैन्यीकृत क्षेत्र पहुंची कमला हैरिस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 29, 2022

पैनमुंजोम। अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस अपनी एशिया यात्रा के दौरान कोरियाई प्रायद्वीप को विभाजित करने वाले असैन्यीकृत क्षेत्र (डीएमजेड) पहुंची और उन्होंने उत्तर कोरिया के बढ़ते शत्रुतापूर्ण माहौल में अपने एशियाई सहयोगियों की सुरक्षा के लिए अमेरिकी प्रतिबद्धता पर जोर दिया। डीएमजेड में, दक्षिण कोरियाई अधिकारी ने हैरिस को अपने देश की तरफ स्थित सैन्य प्रतिष्ठानों के बारे में बताया। फिर एक अमेरिकी अधिकारी ने सैन्य सीमांकन रेखा के पास मौजूद कुछ रक्षा प्रतिष्ठानों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अमेरिकी सैनिक इस रास्ते के आसपास नियमित रूप से गश्त करते हैं।

इसे भी पढ़ें: भाजपा में शामिल हुए पैंथर्स पार्टी के पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया

मई में राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभालने वाले सुक ने हैरिस की यात्रा को दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में एक ‘‘महत्वपूर्ण कदम’’ बताया। हैरिस के दक्षिण कोरिया पहुंचने से पहले उत्तर कोरिया ने बुधवार को दो कम दूरी वाली बैलिस्टिक मिसाइल का प्रक्षेपण किया था और उसके परमाणु परीक्षण करने का खतरा भी मंडरा रहा है। हैरिस इससे पहले तीन दिन की जापान यात्रा पर थीं।

इसे भी पढ़ें: WhatsApp की नीति संबंधी याचिका पर जनवरी 2023 में सुनवाई करेगा शीर्ष न्यायालय

तोक्यो में उन्होंने उत्तर कोरिया के ‘‘अवैध हथियार कार्यक्रम’’ की निंदा की थी। हैरिस ने तोक्यो में जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में भी हिस्सा लिया था। इससे पहले वाशिंगटन में व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन ज्यां पियरे ने कहा था, नए मिसाइल परीक्षण हैरिस को डीएमजेड जाने से नहीं रोक पाएंगे और वह क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए अमेरिका की ‘‘कड़ी प्रतिबद्धता’’ दिखाने के लिए वहां जाना चाहती हैं।

प्रमुख खबरें

यूक्रेनी ड्रोन हमले से Russia की टेक कंपनी Yandex का डेटा सेंटर ठप

रिहाई के बाद CJP नेताओं ने भरी हुंकार, देशभर में प्रदर्शन करने का किया ऐलान

36 साल की उम्र में Bhuvneshwar Kumar की Team India में वापसी पर बोले Suresh Raina

Emotional Intelligence में महिलाएं पुरुषों से आगे, 76 देशों के अध्ययन में सामने आया सच