भाजपा में शामिल हुए पैंथर्स पार्टी के पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और राजीव चंद्रशेखर, महासचिव व जम्मू एवं कश्मीर के प्रभारी तरुण चुग तथा भाजपा की जम्मू एवं कश्मीर इकाई के अध्यक्ष रवींद्र रैना की मौजूदगी में मनकोटिया ने यहां पार्टी मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
नयी दिल्ली। जम्मू एवं कश्मीर की पैथर्स पार्टी से दो बार विधायक रहे बलवंत सिंह मनकोटिया ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और राजीव चंद्रशेखर, महासचिव व जम्मू एवं कश्मीर के प्रभारी तरुण चुग तथा भाजपा की जम्मू एवं कश्मीर इकाई के अध्यक्ष रवींद्र रैना की मौजूदगी में मनकोटिया ने यहां पार्टी मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
इसे भी पढ़ें: लेफ्टिनेंट जनरल चौहान के नए प्रमुख रक्षा अध्यक्ष बनने से उत्तराखंड लगातार दूसरी बार गौरवान्वित
जम्मू एवं कश्मीर के उधमपुर विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे मनकोटिया पैंथर्स पार्टी में अंतरकलह के चलते करीब डेढ़ वर्ष पहले अलग हो गए थे। इसके बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया था। पिछले दिनों पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में आम आदमी पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया था।
अन्य न्यूज़











