ऐतिहासिक होगा यह पल! पहली लातिन अमेरिकी न्यायमूर्ति दिलाएंगी कमला हैरिस को शपथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 17, 2021

वाशिंगटन। बुधवार को होने शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित उप राष्ट्रपति कमला हैरिस को शपथ उच्चतम न्यायालय की न्यायमूर्ति सोनिया सोटोमायोर दिलवाएंगी। यह कार्यक्रम इस लिहाज से ऐतिहासिक होगा कि पहली अश्वेत, दक्षिण एशियाई महिला उप राष्ट्रपति को शपथ दिलाने वाली सोटोमायोर पहली लातिन अमेरिकी न्यायमूर्ति हैं। एक सूत्र के मुताबिक सोटोमायोर का चयन हैरिस ने किया है। दोनों ने साथ में वकालत की है। शपथ ग्रहण में दो बाइबल का भी उपयोग किया जाएगा जिनमें से एक उच्चतम न्यायालय के पहले अश्वेत न्यायमूर्ति थरगुड मार्शल की होगी।

इसे भी पढ़ें: परंपरागत भारतीय रंगोली के साथ होगी बाइडेन-हैरिस के शपथग्रहण समारोह की शुरुआत

हैरिस के शपथ ग्रहण की यह नवीनतम जानकारी एबीसी न्यूज ने दी। हैरिस, सोटोमायोर और मार्शल दोनों की प्रशंसक रही हैं। उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट एक वीडियो में कहा था कि ‘‘उनके वकील बनने की इच्छा के पीछे एक प्रमुख वजह मार्शल हैं।’’ सोटोमायोर ने इससे पहले 2013 में जो बाइडन को उप राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई थी।

प्रमुख खबरें

Israel-Iran Conflict के बीच नेतन्याहू का बड़ा दांव, कहा- तेहरान की सत्ता जनता बदलेगी

Taiwan की समुद्री सीमा में China की बड़ी घुसपैठ! Navy के 6 जहाजों ने डाला डेरा

LPG संकट के बीच एक्शन मोड में PM Modi, ससद भवन में हरदीप पुरी से की मुलाकात, जयशंकर भी रहे मौजूद

China का 232 अरब डॉलर का Defence Budget, वैश्विक तनाव के बीच Xi Jinping का बड़ा सैन्य दांव