कमलनाथ ने वकील के माध्यम से SIT को भेजा लेटर, 7 जून के बाद आएंगे SIT के सामने

By सुयश भट्ट | Jun 02, 2021

भोपाल। मध्यप्रदेश में हनी ट्रैप से जुड़ी पेन ड्राइव वाले मामले में बयान देकर फंसे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अब 7 जून के बाद एसआईटी के सामने पेश होंगे। बताया जा रहा है कि कमलनाथ ने अपने वकील के द्वारा एसआईटी को लेटर भेजा है। उसमें कहा है कि कमलनाथ भोपाल से बाहर है और 7 जून को भोपाल आ सकते हैं। कमलनाथ के बताया कि दिल्ली जाने की सूचना उन्होंने एसआईटी को एक दिन पहले ही भेज दी थी। 

इसे भी पढ़ें: शिवराज सरकार ने भी दी छात्रों को राहत, 12वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द

दरअसल एसआईटी ने कमलनाथ के बयान को अपनी जांच में शामिल कर लिया हैं। एसआईटी ने पेन ड्राइव वाले बयान को लेकर 2 जून को बंगले पर उपस्थित रहने का कमलनाथ को नोटिस दिया था। जानकारी के अनुसार एसआईटी के जांच अधिकारी शशिकांत चौरसिया ने उन्हें नोटिस भेजा था। हालांकि अब कमलनाथ की तरफ से एसआईटी को लेटर भेज दिया गया है जिसमें 7 जून के बाद ही उनके भोपाल आने की बात कही है।

प्रमुख खबरें

Kerala High Court ने रद्द किया SIT का फैसला, ED रिपोर्ट पर Vijayan के खिलाफ FIR के निर्देश

Noida International Airport का नाम Narendra Modi के नाम पर रखने को यूपी कैबिनेट की मंजूरी

UK Trade Minister Jonathan Reynolds भारत आने वाले Great North प्रतिनिधिमंडल की करेंगे अगुवाई

INDIA Bloc के सांसद रात 8 बजे राष्ट्रपति मुर्मू से मिलेंगे; शाम 5 बजे संसद के सेंट्रल हॉल में होंगे इकट्ठा