कांबले को मूसेवाला की हत्या की साजिश के बारे में पता था: जांचकर्ता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 11, 2022

पुणे| महाराष्ट्र में पुणे पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया महाकाल उर्फ सिद्धेश कांबले को पता था कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जाएगी और वह (कांबले) हत्याकांड से एक हफ्ते से पहले से गैंगस्टर विक्रम बराड़ के संपर्क में था। महाराष्ट्र पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है। लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक कथित सदस्य कांबले को इस हफ्ते की शुरुआत में पुणे ग्रामीण पुलिस ने एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया था।

मामले की जांच की जानकारी रखने वाले महाराष्ट्र पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “ मूसेवाला पर हुए हमले में महाकाल का सीधा हाथ नहीं था, लेकिन हमें मिली जानकारी के मुताबिक, उसे पता था कि मूसेवाला की हत्या की जाएगी क्योंकि विक्रम बराड़ ने उसके साथ मूसेवाला के बारे में चर्चा की थी।”

उन्होंने कहा कि महाकाल 29 मई को हत्या करने से एक सप्ताह पहले से बराड़ के संपर्क में थे। बराड़, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी सहयोगी है। बिश्नोई फिलहाल दिल्ली पुलिस की हिरासत में है। इस बीच, पुणे ग्रामीण पुलिस की एक टीम बिश्नोई से पूछताछ के लिए दिल्ली में है।

पुणे पुलिस गिरोह के सदस्य संतोष जाधव के ठिकाने के बारे में बिश्नोई से पूछताछ करना चाहती है। जाधव, मूसेवाला हत्याकांड के शामिल एक शूटर है और उसपर पुणे में भी हत्या का एक मामला दर्ज है, जिसमें उसके खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत कार्रवाई की गई है।

प्रमुख खबरें

RG Kar Case Update: साक्ष्य मिटाने के आरोप में TMC MLA Nirmal Ghosh गिरफ्तार, जल्दबाजी में Cremation पर बड़ा एक्शन

सुखबीर सिंह बादल से मुख्यमंत्री फडणवीस ने की मुलाकात, जांच के दिए आदेश

रक्षाबंधन पर ट्राई करें Creamy Jave Makhana Kheer, कम समय में तैयार होगी यह Delicious Festive Dish

क्या आप नहीं चाहते कि लोग स्वस्थ रहें? फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार