अख्‍तर के खुलासे का कनेर‍िया ने किया समर्थन, कहा- हिंदू होने के कारण मेरे साथ हुआ खराब बर्ताव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 27, 2019

कराची। पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने दावा किया है कि उनके साथी खिलाड़ी दानिश कनेरिया के साथ कुछ पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने पक्षपातपूर्ण बर्ताव किया और उसके साथ खाना भी नहीं खाते थे क्योंकि वह हिंदू था। कनेरिया ने उनके दावे का समर्थन किया है। अपने मामा अनिल दलपत के बाद पाकिस्तान के लिये खेलने वाले दूसरे हिंदू कनेरिया ने पाकिस्तान के लिये 61 टेस्ट में 261 विकेट लिये। शोएब ने पीटीवी स्पोटर्स पर ‘गेम ऑन है’ कार्यक्रम में यह बात कही। 

इसे भी पढ़ें: इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन 150 टेस्ट खेलने वाले नौवें क्रिकेटर बने

संपर्क करने पर कनेरिया ने शोएब के दावे का समर्थन करते हुए कहा, ‘‘शोएब भाई महान खिलाड़ी हैं। वह गेंदबाजी की तरह बातें भी खरी खरी करते हैं। जब मैं खेलता था तो इन मसलों पर बोलने की हिम्मत नहीं थी लेकिन शोएब भाई के बयान के बाद अब आ गई है। उन्होंने , इंजी भाई (इंजमाम उल हक), मोहम्मद युसूफ और यूनिस भाई ने भी हमेशा मेरा साथ दिया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जिन्होंने मेरा साथ नहीं दिया, मैं जल्दी ही उनके नामों का खुलासा करूंगा।’’ कनेरिया को 2009 में डरहम के खिलाफ एसेक्स के लिये खेलते हुए मर्विन वेस्टफील्ड के साथ स्पाट फिक्सिंग का दोषी पाया गया।

प्रमुख खबरें

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका

TTFI Suspension: खेल मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई, आंतरिक विवादों के कारण Table Tennis Federation की मान्यता निलंबित