कंगना रनौत को योगी सरकार ने बनाया ओडीओपी का ब्रांड एम्बेसडर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 02, 2021

 उत्तर प्रदेश सरकार ने अभिनेत्री कंगना रनौत को अपनी महत्वाकांक्षी परियोजना एक जिला-एक उत्पाद (ओडीओपी)’ का ब्रांड एम्बेसडर बनाया है।

इसे भी पढ़ें: सड़क मंत्रालय कानपुर में गंगा लिंक परियोजना के लिये डीपीआर तैयार करेगा

सहगल ने आगे लिखा कि कंगना ओडीओपी की ब्रांड एम्बेसडर होंगी। राज्‍य में स्वदेशी और विशिष्ट उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने के इरादे से प्रदेश सरकार ने ‘एक जिला-एक उत्पाद (ओडीओपी)’ कार्यक्रम शुरू किया है जिसका उद्देश्‍य पारंपरिक उद्योगों को प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए राज्‍य के सभी 75 जिलों के विशिष्ट उत्पादों को उद्योग से जोड़ना है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रनौत ने मुख्‍यमंत्री योगी के कार्यों की प्रशंसा की और प्रदेश में फिल्‍म सिटी के निर्माण के लिए उन्हें साधुवाद दिया। अधिकारी की ओर से बताया गया कि योगी ने इस मुलाकात के दौरान रनौत को स्‍मृति चिह्न दिया और कहा कि वह अयोध्या आएं तो भगवान श्रीराम के दर्शन करें। इस पर कंगना ने कहा कि ‘‘रामचंद्र की तरह तपस्वी राजा का यहां पर राज रहे और आपको बहुत शुभकामनाएं।

इसे भी पढ़ें: पुरानी सरकारों में मुश्किल था रसोई गैस कनेक्शन और सिलेंडर मिलना, गरीबों को अब नि:शुल्क मिलता है : योगी आदित्यनाथ

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट