Nawazuddin Siddiqui और Avneet Kaur के किसिंग सीन पर मचा था बवाल, अब Kangana Ranaut ने लोगों को दिया करारा जवाब

By एकता | Jun 25, 2023

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' से अपने प्रोडक्शन करियर की शुरुआत चुकी हैं। रोमांस और ड्रामा से भरपूर ये फिल्म 23 जून को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुकी है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है। हालाँकि, रिलीज से पहले फिल्म के एक सीन को लेकर विवाद हो गया था। दरअसल, फिल्म में अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अभिनेत्री अवनीत कौर मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच फिल्म में एक किसिंग सीन फिल्माया गया था। चूकि नवाजुद्दीन और अवनीत की उम्र में 20 साल का अंतर है, इसलिए इस किसिंग सीन को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। सोशल मीडिया यूजर्स ने अवनीत, नवाजुद्दीन और कंगना तीनों को जमकर ट्रोल भी किया था, जिसका अभिनेता ने मुंहतोड़ जवाब भी दिया था। अब नवाजुद्दीन के बाद 'टीकू वेड्स शेरू' की प्रोडूसर ने इस विवाद पर चुप्पी तोड़ी है।

इसे भी पढ़ें: Project K में विलेन की भूमिका निभाएंगे Kamal Haasan, निर्माताओं ने वीडियो शेयर कर की पुष्टि

'टीकू वेड्स शेरू' के लिए पहली पसंद था ये अभिनेता

टीकू वेड्स शेरू फिल्म के लिए पहली पसंद नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर नहीं थे। इन दोनों की जगह पहले कंगना और इरफ़ान खान को लिया जाना था। इस बात का खुलासा खुद अभिनेत्री ने किया है। किसिंग कंट्रोवर्सी पर जवाब देने के दौरान कंगना ने खुलासा करते हुए लिखा, 'फन फैक्ट, टीकू वेड्स शेरू में अभिनय करने के लिए पहले इरफ़ान खान और कंगना को चुना गया। दोनों की उम्र में 20 साल से भी ज्यादा का अंतर था। लेकिन नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर ने इस फिल्म में अभिनय किया, जिनकी उम्र में सिर्फ 20 साल का अंतर है।'

प्रमुख खबरें

Prashant Kishor ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मांगा इस्तीफा

AISA अध्यक्ष Neha Bora ने Jantar Mantar प्रदर्शन जारी रखने का दिया संदेश

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, घटस्थापना और पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

Mansukh Mandaviya से मिले पैरा निशानेबाज, Asian Para Games चयन में PCI पर लगाया पक्षपात का आरोप