Jawan के तूफान से डरी Kangana Ranaut की Chandramukhi 2? फिल्म निर्माताओं ने टाली रिलीज डेट

By रेनू तिवारी | Sep 09, 2023

मशहूर निर्देशक पी वासु के निर्देशन में बनी चंद्रमुखी 2 (Chandramukhi 2) ने सोशल मीडिया पर प्रशंसकों के बीच धूम मचा दी है। फैंस कंगना रनौत और राघव लॉरेंस की फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लेकिन अब उनका इंतजार थोड़ा सा बढ़ गया है। खबरें आ रही हैं कि निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज डेट टाल दी है। ड्रामा-हॉरर पहले 15 सितंबर को रिलीज़ हो रही थी हालाँकि लाइका प्रोडक्शंस ने हाल ही में इसकी नई रिलीज़ डेट की घोषणा की।

इसे भी पढ़ें: दमदार डायलॉग्स, धमाकेदार एक्शन.... SRK की Jawan ने मचाया सिनेमाघरों में भूचाल, तारीफ करते नहीं थक रहे दर्शक

तकनीकी देरी के कारण चंद्रमुखी 2 को स्थगित कर दिया गया है, हालांकि, सिनेमा प्रेमी इस कदम के पीछे शाहरुख खान की जवाना को कारण मान रहे हैं। उनका मानना है कि चंद्रमुखी 2 की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने के पीछे का कारण शाहरुख खान की फिल्म जवान का तूफान है। फिल्म ने पहले ही दिन कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे बड़ी ऑपनिंग फिल्म बन गयी है। शाहरुख खआन के फैंस सिनेमाघरों में एक सैलाब की तरह उमड़े हैं। बड़े सिनेमाघरों में सभी शो ऑलमोस्ट बुक हो चुके हैं। ऐसे में चंद्रमुखी 2 को जवान के सामने निर्माता रिलीज नहीं करना चाहते हैं। सोशल मीडिया पर एक अन्य यूजर ने लिखा, 'वे मार्क एटनी से टकराव की कोशिश कर रहे हैं जो कि गलत विकल्प है।'

 

इसके अलावा आपको बता दे कि जवान का तूफान देखते हुए प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म सालार की रिलीज डेट को डाल डियागया था क्योंकि सालार एक बड़े बजट की फिल्म है वह किसी भी तरह का आर्थिक घाटा सहने के मूड में नहीं है। प्रभास की पिछली तीन बड़े बजट की फिल्में फ्लॉप रही है। ऐसे में सालार को लेकर निर्माता कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहते हैं। फिल्म सालार 28 सितंबर को रिलीज होगी।

 

चंद्रमुखी 2 2005 की फिल्म चंद्रमुखी की अगली कड़ी है, जिसमें रजनीकांत और लक्ष्मी मेनन मुख्य भूमिका में हैं। फ्रेंचाइजी की दूसरी किस्त में, कंगना रनौत को चंद्रमुखी की भूमिका मिली, जबकि राघव लॉरेंस ने रजनीकांत की जगह वेट्टैयान राजा की भूमिका निभाई। यह फिल्म थलाइवी के बाद रनौत की दूसरी तमिल फिल्म है।

 

View this post on Instagram

A post shared by Lyca Productions (@lycaproductions)

प्रमुख खबरें

शेयर बाजार में चुनिंदा तेजी, Pharma-Banking Stocks चमके, Metal Index में 5% की बड़ी गिरावट

Ireland की ऐतिहासिक जीत, Brian MacNeice बोले- भारत के 15 साल के Vaibhav Suryavanshi का इंतजार है

Reliance, HDFC और ICICI Bank ने मचाया धमाल, Top कंपनियों के Market Cap में ₹88,678 करोड़ का उछाल

Donald Trump की ईरान को सीधी चेतावनी, कहा- संघर्ष बढ़ा तो होंगे गंभीर परिणाम, US Army का एक्शन जारी