कंगना रनौत को मिली 'Y' सुरक्षा, एक्ट्रेस बोलीं- अमित शाह ने बेटी के वचनों का मान रखा

By रेनू तिवारी | Sep 07, 2020

महाराष्ट्र में शिवसेना और एक्ट्रेस कंगना रनौत के बीच लगातार टकराव चल रहा है। ऐसे में कुछ लोगों ने कंगना रनौत को मारने की धमकी दी है। कंगना 9 सितंबर को मुबंई जानें वाली है ऐसे में कंगना को काफी धमकियां मिल रही थी। कंगना रनौत को केंद्र सरकार की तरफ से अब सुरक्षा के दृष्टिकोण से वाई-प्लस श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध कराई है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद फिल्म उद्योग के एक धड़े में नशीली दवाओं के उपयोग के बारे में बोलने के बाद रनौत को नये सिरे से मिल रही धमकी के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्रालय ने अर्द्धसैनिक बल के माध्यम से रनौत को वाई-प्लस श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध कराने का निर्णय किया है। अधिकारी ने बताया कि वाई-प्लस श्रेणी की सुरक्षा के तहत करीब 10 सशस्त्र कमांडों की तैनाती की जाती है। 

आपकों बता दें जहां एक तरफ  मुंबई में सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में लगातार सीबीआई, ईडी और एनसीबी पूछताछ कर रही हैं तो वहीं सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स खुलासे के बाद कंगना रनौत लगातार सुर्खियों में हैं। दरअसल कंगना रनौत ने एक बयान में कहा कि वह एनसीबी को ड्रग्स के कनेक्शन के बारे में मदद करना चाहती हैं लेकिन उन्हें मुंबई में डर लगता है कगंना ने कहा था कि मुंबई पुलिस पर मुझे भरोसा नहीं हैं। इस बयान के बाद शिवसेना नेता संजय राउत ने कगंना को मुंबई वापस न आने की धमकी दी। जिसके बाद कंगना ने फिर से कहा कि मुंबई  अब पीओके( पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) की तरह लगता है।

इसे भी पढ़ें: सुशांत की मौत-ड्रग्स- महाराष्ट्र की राजनीति का कनेक्शन? एनसीबी ने कांग्रेस पार्षद के बेटे को तलब किया 

कंगना के पीओके वाले बयान के बाद बवाल ही मच गया। अकेली कंगना रनौत के खिलाफ पूरी शिवसेना ने मोर्चा खोल किया। संजय राउन ने तो कंगना के लिए बेहद अपत्तिजनक टिप्पणी भी की। इस शब्द का इस्तेमाल करने के बाद कंगना ने कहा कि वह 9 सितंबर को मुंबई आ रही है। शिवसेना के कई नेताओं ने कंगना को धमकी देते हुए कहा है कि अगर वह महाराष्ट्र वापस आयी तो उन्हें खत्म कर दिया जाएगा और उनका जबड़ा तोड़ दिया जाएगा। कंगना ने कहा मुंबई मेरी कर्मभूमी है मैं वहां काम करती हूं मैं जरूर आउंगी। मुंबई किसी अकेले की नहीं है। कंगना के पिता ने सरकार से अपनी बेटी की सुरक्षा की मांग की थी।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा