Kangana Ranaut ने शाहरुख खान की फिल्म Jawan की तारीफ में पढ़ दिए कसीदे, कहा- आपकी लगन, मेहनत और विनम्रता को नमन

By रितिका कमठान | Sep 08, 2023

शाहरुख खान की फिल्म जवान बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म में शाहरुख खान ने धमाकेदार अभिनय किया है। इसी बीच बॉलीवुड की क्वीन एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी इस फिल्म की जमकर तारीफ की है। कंगना रनौत ने फिल्म जवान में शाहरुख खान की एक्टिंग की तारीफ की है।

बता दें कि फिल्म पठान के बाद शाहरुख खान दर्शकों के लिए दूसरी फिल्म इस वर्ष लेकर आए है। इस फिल्म का निर्देशन एटली ने किया है। फिल्म जवान बृहस्पतिवार को जन्माष्टमी के मौके पर सिनेमा घरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म की रिलीज के बाद कंगना रनौत भी अन्य फैंस की तरह पीछे नहीं हटीं और शाहरुख की इस फिल्म की तारीफों के पुल बांध दिए।

कंगना ने बृहस्पतिवार शाम को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट पोस्ट किया और शाहरुख की मेहनत और लगन की खुलकर तारीफ की। उन्होंने लिखा कि शाहरुख सिनेमा के किंग हैं, जिनकी सिनेमा को जरूरत है और वो भी उनके गले लगाने या फिर गालों पर डिंपल के लिए नहीं बल्कि दुनिया को बचाने का संदेश देने के लिए। कंगना ने लिखा, ‘‘आपकी लगन, मेहनत और विनम्रता को नमन किंग खान। भारत में हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज हुई जवान एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। फिल्म एक ऐसे व्यक्ति के भावनात्मक सफर को बयां करती है, जो समाज की कुरितियों को ठीक करना चाहता है। फिल्म में विजय सेतुपति और नयनतारा भी मुख्य भूमिका में हैं। 

पठान के बाद आई जवान

गौरतलब है कि इस वर्ष की शुरुआत में ही फिल्म पठान रिलीज हुई थी। वहीं इसके बाद से ही फैंस को जवान के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार था। फैंस और दर्शकों को किंग की फिल्म से जैसी उम्मीद थी ये वैसी ही है। दर्शकों ने इसे 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म' बता दिया है। फिल्म देख चुके लोग सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर इसकी जमकर तारीफ़ करते नजर आ रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

शेयर बाजार में चुनिंदा तेजी, Pharma-Banking Stocks चमके, Metal Index में 5% की बड़ी गिरावट

Ireland की ऐतिहासिक जीत, Brian MacNeice बोले- भारत के 15 साल के Vaibhav Suryavanshi का इंतजार है

Reliance, HDFC और ICICI Bank ने मचाया धमाल, Top कंपनियों के Market Cap में ₹88,678 करोड़ का उछाल

Donald Trump की ईरान को सीधी चेतावनी, कहा- संघर्ष बढ़ा तो होंगे गंभीर परिणाम, US Army का एक्शन जारी