Ira Khan और Nupur Shikhare के रिसेप्शन में पत्नी के साथ पहुंचे Shah Rukh Khan, कंगना रनौत की मौजूदगी ने किया सबको हैरान

By एकता | Jan 14, 2024

उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग करने के बाद इरा खान और नुपुर शिखारे ने बीती रात मुंबई में अपनी शादी की रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया। इस रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड के कई नामी चेहरों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इन नामी चेहरों में शाहरुख खान, सलमान खान, कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर समेत कई बड़े नाम शामिल हैं। इरा और नुपुर के रिसेप्शन में शामिल हुए सभी बॉलीवुड सितारें सोशल मीडिया पर चर्चा में बने हुए हैं। लेकिन शाहरुख खान और कंगना रनौत की मौजूदगी की चर्चा सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा हो रही है, मगर क्यों?

इसे भी पढ़ें: Vikrant Massey की 12th Fail फिल्म देखने के बाद Anurag Kashyap ने लिखा, मैं इस कहानी को इस तरह....

आमिर को 'बेचारा' कहने वाली कंगना भी इरा खान के रिसेप्शन में पहुंची

अभिनेत्री कंगना रनौत को भी आमिर खान की बेटी इरा खान और दामाद नुपुर शिखारे की शादी के रिसेप्शन में शामिल होते देखा गया। रिसेप्शन में कंगना की मौजूदगी सबके लिए हैरान करने वाली थी क्योंकि कुछ महीनों ने पहले अभिनेत्री ने आमिर खान को 'बेचारा' कहा था। कंगना ने शनिवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर खान परिवार के साथ एक तस्वीर पोस्ट की। तस्वीर में, कंगना इरा और आमिर की पहली पत्नी रीना दत्ता के बीच खड़ी होकर कैमरे के सामने पोज देती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री के लुक की बात करें तो उन्होंने रिसेप्शन पर कंगना ने गुलाबी और ग्रे रंग का लहंगा पहना था।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi ने Devendra Fadnavis को लिखा पत्र, आदिवासी छात्रों की मांग उठाई

Karnataka में IPC करेगी ₹83,480 करोड़ का निवेश, बनेगा Data Centre

Bajaj Auto अगले 45 दिनों में उतारेगी 3 नए उत्पाद, 2 नए ब्रांड भी करेगी पेश

Jyotiraditya Scindia ने पेश किया Dak Seva App, घर बैठे मिलेंगी डाक विभाग की सुविधाएं