राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा लेने के लिए अयोध्या पहुंची Kangana Ranaut, हनुमान गढ़ी में की साफ-सफाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 21, 2024

अयोध्या। अभिनेत्री कंगना रनौत का कहना है कि सोमवार को यहां राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए आमंत्रित किया जाना उनका सौभाग्य है। कंगना ने रविवार को अपने-अपने आध्यात्मिक गुरु रामभद्राचार्य से मुलाकात की और यहां एक मंदिर में हो रहे यज्ञ में हिस्सा लिया। शनिवार को अयोध्या पहुंची कंगना ने कहा कि श्रद्धालु कल (सोमवार) भगवान राम के आने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ''मैं यहां अपने गुरु रामभद्राचार्य जी से मिलने आयी हूं। कई पुजारी भगवान हनुमान का नाम लेकर अनुष्ठान कर रहे हैं और मंत्र पढ़ रहे हैं। यहां की ऊर्जा चमत्कारी है।''

इसे भी पढ़ें: Mumbai के राम मंदिर की सफाई करते नजर आए Jackie Shroff, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सफाई अभियान के लिए हनुमान गढ़ी मंदिर पहुंचीं कंगना ने कहा कि भीड़ ने उन्हें घेर लिया, जिस कारण उन्हें जल्दी वहां से निकलना पड़ा। उन्होंने कहा, हम सफाई अभियान के लिए हनुमान मंदिर आए थे। लेकिन हमें भीड़ ने घेर लिया और हम मंदिर परिसर को उतना साफ नहीं कर पाए जितना हम करना चाहते थे। हालांकि मैं सभी को हमारे मंदिरों को साफ रखने के लिए प्रोत्साहित करना चाहूंगी। सिर्फ मंदिर का निर्माण पर्याप्त नहीं होगा बल्कि हमें इन स्थानों को साफ भी रखना होगा।

प्रमुख खबरें

Amravati Hospital Fire: एनआईसीयू में आग से 3 नवजातों की मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

मत हो उदास, त्यौहारों में बरकरार रखेगी मिठास, ISMA का बड़ा बयान- देश में चीनी की कोई कमी नहीं, जल्‍द कीमतें कम होंगी

Amravati NICU Fire: नर्सों ने बचाई 36 नवजातों की जान, हादसे में 3 की मौत

Maharashtra Marathi Controversy: ऑटो-टैक्सी ड्राइवरों के साथ नहीं होगा अन्याय, CM Fadnavis ने दिया बड़ा भरोसा