कंगना रनौत ने फिर से शुरू की फिल्म थलाइवी की शूटिंग, कोरियोग्राफर के साथ तस्वीरें साझा की

By रेनू तिवारी | Sep 29, 2020

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली कंगना रनौत ने अपनी आने वाली फिल्म थलाइवी के लिए डांस रिहर्सल शुरू कर दी है। फिल्म राजनीतिक दिग्गज जे जयललिता की बायोपिक है। अभिनेत्री ने अपनी इंस्टाग्राम पर अपने कोरियोग्राफर के साथ तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीरों में कंगना को एक फ्रेंड्स की टी-शर्ट पहने और अपने कोरियोग्राफर के साथ एक खुबसूरत पोज देते हुए देखा जा सकता है। ऐसा लग रहा है कि अभिनेत्री लंबे ब्रेक के बाद वापस आने के लिए काफी उत्साहित हैं।कोरियोग्राफर पोस्ट ने भी यहीं पोस्ट अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है और लिखा है। फिल्म फिल्म थलाइवी जयललिता मैम बायोपिक की । काम एक बार फिर शुरू। ये काफी अच्छा है। फिल्म की डांस रिहर्सल। 

इसे भी पढ़ें: अपने अगले प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए ऋचा चढ़ा 6 महीने बाद सेट पर वापसी लौटीं

'थलाइवी' को एएल विजय द्वारा अभिनीत किया जा रहा है और इसे 'बाहुबली' और 'मणिकर्णिका' के लेखक केवी विजयेंद्र प्रसाद ने लिखा है। यह फिल्म 26 जून 2020 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली थी, लेकिन कोरोनोवायरस महामारी के कारण, फिल्म की रिलीज डेट को टाल दिया गया।

इसे भी पढ़ें: एनसीबी ने कोर्ट में कहा- ड्रग्स मामले के सक्रिय समूह के सदस्य हैं रिया चक्रवर्ती और शौविक

काम के मोर्चे पर, कंगना ने हाल ही में 'अपराजिता अयोध्या' के साथ अपने अगले निर्देशकीय उद्यम की घोषणा की। यह राम मंदिर मामले पर आधारित है। उनकी लिस्ट  में फिल्म 'तेजस' भी है जहां वह एक वायु सेना अधिकारी की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगी।

प्रमुख खबरें

श्रीनगर में नेकां और भाजपा के आमने-सामने प्रदर्शन के ऐलान पर सुरक्षा कड़ी, कई रास्ते सील

Nepal Flash Floods 2026 | मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,127 हुआ, 4800 से अधिक अभी भी लापता, पुलिस का बड़ा खोज अभियान जारी

नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से 1,127 लोगों की मौत, 4,800 से अधिक अब भी लापता

Love Horoscope For 2 September 2026 | आज का प्रेम राशिफल 2 सितंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन