कंगना रनौत ने शुरू की अपनी एक्शन फिल्म की तैयारी, शेयर किया ये धाकड़ वीडियो

By रेनू तिवारी | Oct 16, 2020

बॉलीवुड एक्ट्रेस  कंगना रनौत बॉलीवुड की सबसे हाई पेड एक्ट्रेस में से एक है। कंगना किसी भी अच्छी कहानी को अपने एक्टिंग के दम पर सुपरहिट करवाने की क्षमता रखती है। कंगना फिल्म में निभाए अपने किरदार के लिए शूटिंग के पहले काफी मेहनत करती हैं। फिल्म पंगा के लिए उन्होंने अपना वजन कई बार घटाया और बढ़ाया भी। मैंटल है क्या फिल्म के लिए उन्होंने कुछ दिन अपने आपको सबसे दूर अकेले रखा और किरदार को अपने जहन में उतार लिया। कंगना ने कॉमेडी, सीरियस, विलेन, सीधी साधी लड़की, बिंदास अपनी जिंदगी में मस्तमौला टाइप की लड़कियों के किरदार निभाए हैं और उनके साथ पूरा न्याय किया है। 

इसे भी पढ़ें: सिनेमाघर खुलते ही इन 5 फिल्मों को फिर से दिखाया जाएगा बड़े परदे पर!

वीडियो को साझा करते हुए कंगना रनौत ने लिखा, "मैंने अपनी आगामी एक्शन फिल्मों #Tejas और #Dhakaad में एक फ़ौजी और एक जासूस की भूमिका निभाई है। बॉलीवुड की थली ने मुझे मणिकर्णिका की सफलता के बाद बहुत कुछ दिया है। बॉलीवुड को पहली बार वैध एक्शन हीरोइन मिली है।

View this post on Instagram

I have started action training for my upcoming action films #Tejas and #Dhakaad I play a Fauji and a Spy respectively in these films. Bollywood ki thali may have given me a lot but post Manikarnika success I too have given Bollywood it’s first ever legitimate action heroine ❤️

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut) on

हाल ही में, दिग्गज अभिनेत्री और राज्यसभा सदस्य जया बच्चन ने संसद में अपने भाषण में, "फिल्म उद्योग को बदनाम करने" की साजिश का मुद्दा उठाया। उन्होंने अपने भाषण में एक्टर और सांसद रवि किशन और कंगना रनौत को निशाना बनाते हुए कहा था यह शर्मनाक है कि कुछ लोग जिस थाली में खाते हैं उसी थाली में छेद करते हैं। यह शर्मनाक है कि जिन लोगों ने उद्योग में अपना नाम बनाया है, उन्होंने इसे 'गटर' कहा है। जया बच्चन के इस कमेंट पर काफी लोगों ने उनका समर्थन किया लेकिन सोशल मीडिया पर उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। 

प्रमुख खबरें

America-Iran Ceasefire का भारत ने किया स्वागत, MEA बोला- West Asia में स्थायी शांति की उम्मीद

US-Iran Ceasefire पर फारूक अब्दुल्ला की PM Modi से अपील, West Asia में शांति के लिए भारत निभाए बड़ा रोल

Arvind Kejriwal का ECI पर तीखा हमला, बोले- अब BJP से सीधे निर्देश ले रहा आयोग

Gujarat पर विवादित बयान से मचा बवाल, Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge ने अब जताया खेद