मुंबई लौटकर कंगना रनौत ने लिया सिद्धीविनायक का आशीर्वाद! मुंबा देवी के भी किए दर्शन

By रेनू तिवारी | Dec 29, 2020

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत मुंबई रविवार को अपने हॉम टाउन मनाली से मुंबई वापस आ गयी है। मुंबई में वह अब अपनी आने वाली फिल्मों पर काम करेंगी। एक्ट्रेस की कई फिल्में लॉकडाउन के कारण रुकी हुई थी। मुंबई वापस लौट कर कंगना रनौत ने काम शुरू करने से पहले मां मुंबा देवी और सिद्धीविनायक मंदिर के दर्शन किए। 

इसे भी पढ़ें: रोहित शेट्टी के साथ रणवीर सिंह ने शुरू किया 'सर्कस', शेयर की हवा में छलांग लगाते हुए तस्वीर 

कंगना रनौत ने इस दौरान मराठी पारंपरिक पहनावा पहना हुआ था। अभिनेत्री ने एक खूबसूरत दिखने वाली लाल और हरे रंग की साड़ी को अपने आउटिंग के लिए चुना। क्वीन अभिनेत्री ने अपने नाक में मुंबई की मशहूर नोजरिंग भी पहनी हुई थी। लॉकडाउन के दौरान कंगना रनौत अपने परिवार के साथ मनाली में ठहरी थीं। वह इस सप्ताह मुंबई लौटीं और अपनी बहन रंगोली चंदेल और उनके बेटे पृथ्वीराज के साथ हवाई अड्डे पर दिखाई दी।

इसे भी पढ़ें: चपरासी का काम करके पूरी की पढ़ाई और फिर रामानंद सागर ने बनायी ऐतिहासिक 'रामायण' 

कंगना रनौत ने हाल ही में अपनी फिल्म 'थलाइवी' की शूटिंग को पूरा करने की घोषणा की, जो राजनेता जयललिता पर एक बायोपिक है। निर्माता 2021 में हिंदी, तमिल और तेलुगु में फिल्म को रिलीज करने के लिए तैयार हैं। 'थलाइवी' की शूटिंग पूरी करने के बाद, कंगना रनौत ने 'तेजस' की शूटिंग शुरू कर दी है। सर्वेश मेवाड़ा द्वारा निर्देशित, कंगना इस फिल्म में एक वायु सेना अधिकारी की भूमिका निभाती दिखाई देंगी, जिसके लिए उन्होंने मनाली में रहने के दौरान प्रेक्टिस शुरू कर दी थी। इन दो फिल्मों के अलावा, कंगना के पास एक्शन एंटरटेनर 'धाकड़' भी है। 

प्रमुख खबरें

AI Talent का Superpower बना भारत, CEA नागेश्वरन बोले- दुनिया में अब हम दूसरे नंबर पर

Truecaller CEO का TRAI पर बड़ा हमला, कहा- नए Rules की वजह से देश में बढ़ रहा है Online Fraud।

एक और एक ग्यारह से भारतीयों के दूध में चीनी जैसे घुलने तक, Australia में PM Modi के 5 दमदार बयान

Samrat Choudhary का बड़ा ऐलान, Bihar में 10 तारीख को मिलेगी 1100 Pension, 97 लाख को लाभ