जया बच्चन के भाषण पर आया कंगना रनौत का कमेंट, कहा- अगर अभिषेक बच्चन ने फांसी लगा ली तो...

By रेनू तिवारी | Sep 15, 2020

संसद में मानसून सत्र चल रहा है। अभिनेता से नेता बनीं राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने अपने भाषण में बॉलीवुड को लेकर चौतरफा अलोचना का मुद्दा उठाया। जया बच्चन ने कहा कि मनोरंजन जगत को चारों तरफ से बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। बॉलीवुड को गटर कहा जा रहा है। ऐसी भाषा पर रोक लगाई जानी चाहिए। साथ ही जया बच्चन ने अप्रत्यक्ष रुप से कंगना रनौत पर निशाना साधते हुए यह भी कहा कि लोग जिस थाली में खाते है उसमें ही छेद करते हैं। जया बच्चन का संसद में दिया गया ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जया बच्चन को काफी लोग ट्रोल भी कर रहे हैं।

कंगना ने आपनी बात को यहीं खत्म नहीं कि उन्होंने बॉलीवुड में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी बात कही। कंगना ने लिखा जैसे एक प्रसिद्ध कोरियोग्राफर ने एक बार कहा था "रेप किया तो क्या हुआ रोटी तो दी ना" क्या आप पर निर्भर है? प्रोडक्शन हाउस में कोई उचित मानव संसाधन विभाग नहीं हैं जहां महिलाएं शिकायत कर सकती हैं, कोई सुरक्षा या बीमा उन लोगों के लिए नहीं है जो हर दिन अपनी जान जोखिम में डालते हैं, 8 घंटे की शिफ्ट के नियम नहीं हैं।

आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड के कल्चर को लेकर चारों तरफ से आलोचना हो रही है। करण जौहर को  सिनेमा में मूवी माफिया का सरदार कहा गया। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कंगना रनौत ने सुशांत की मौत को हत्या कहा था और मूवी माफिया को सुशांत की मौत का जिम्मेदार बताया था। कंगना रनौत सुशांत की मौत से लेकर अब तक लगातार बॉलीवुड में फैले नोपोजिस्म के खिलाफआवाज उठा रही हैं। हाल ही में कंगना रनौत का बीएमसी के द्वारा उनका घर भी तोड़ दिया गया।

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi ने जल संरक्षण के लिए AI और आधुनिक तकनीक अपनाने पर दिया जोर

Strait of Hormuz में अमेरिका का महा-ऑपरेशन! Iran से भारी तनाव के बीच 40 युद्धपोतों ने 1.8 करोड़ बैरल तेल को दिया सुरक्षा कवच

India-Iran Trade Agreements की खबरों पर अमेरिकी विदेश मंत्री Marco Rubio का बड़ा बयान, कहा- कोई बातचीत नहीं हो रही है...

Maharashtra Police ने प्रयागराज से 2 को दबोचा, 139 करोड़ का Drugs रैकेट बेनकाब