कन्नड़ एक्टर Vijay Raghavendra की पत्नी स्पंदना का हर्ट अटैक से निधन, Karnataka के CM सिद्धारमैया ने किया ट्वीट

By रेनू तिवारी | Aug 07, 2023

कन्नड़ अभिनेता विजया राघवेंद्र की पत्नी स्पंदना राघवेंद्र का निधन हो गया। इस खबर से उनके परिवार और सैंडलवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। बैंकॉक में छुट्टियां मनाते समय उन्होंने अंतिम सांस ली। स्पंदना राघवेंद्र को दिल का दौरा तब पड़ा जब वह बाजार से खरीदारी करके अपने रुम में लौंटी थी। उनका बीपी कम था जब उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया। बता दें, स्पंदना ने 2016 में रिलीज हुई अपूर्वा फिल्म में अतिथि भूमिका निभाई थी।

इसे भी पढ़ें: AI द्वारा वापस लाए गए Sushant Singh Rajput! इंटरनेट पर वीडियो देखकर फैंस के उड़े होश

स्पंदना के निधन के बारे में जानने के बाद कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने हार्दिक संवेदना व्यक्त की। सिद्धारमैया ने कन्नड़ में ट्वीट किया, "लोकप्रिय कन्नड़ अभिनेता विजया राघवेंद्र की पत्नी स्पंदना के निधन ने मुझे झकझोर दिया है। मैं उनकी आत्मा के लिए प्रार्थना करता हूं। मैं विजया राघवेंद्र और बी.के. शिवराम के शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।"

कम ही लोग जानते हैं कि स्पंदना राघवेंद्र ने 2016 में रविचंद्रन की फिल्म अपूर्वा में काम किया था। उन्होंने अपने पति की फिल्में भी प्रोड्यूस की थीं। स्पंदना बेंगलुरु के स्टेला मैरिस कॉलेज और केरल के एमईएस कॉलेज की पूर्व छात्रा थीं। अभिनय और फ़िल्म निर्माण के अलावा, वह एक बेहतरीन नर्तकी भी थीं। उनके भाई रक्षित शिवराम एक वकील हैं जो कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार थे।

दूसरी ओर, विजय ने वर्षों तक कन्नड़ फिल्म उद्योग में एक अभिनेता और गायक के रूप में काम किया है, उन्होंने फिल्म शिवयोगी श्री पुट्टयज्जा के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का 2016 कर्नाटक राज्य फिल्म पुरस्कार जीता है।

प्रमुख खबरें

कच्चे तेल में गिरावट से US Dollar के मुकाबले रुपया मजबूत होकर 95.62 पर बंद

UP FSDA ने 5 जिलों के 7 फूड आउटलेट्स के लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की

देश के 23 IIT में 5 साल में 45 छात्रों ने की आत्महत्या, 62 फीसदी से अधिक आरक्षित वर्ग से

बिना पर्ची Antibiotics और दर्द निवारक दवाएं न बेचें, CDSCO ने जारी किया कड़ा निर्देश