कानपुर मुठभेड़: क्या पुलिस की आपसी रंजिश के चलते शहीद हुए देवेंद्र मिश्रा समेत 8 जवान ?

By अनुराग गुप्ता | Jul 06, 2020

कानपुर। कानपुर मुठभेड़ मामले में एक के बाद एक चौंका देने वाली बातें सामने आ रही है। बिकरू गांव में विकास दुबे को पकड़ने गई पुलिस के 8 जवानों की निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटनाक्रम ने पूरे देश को हैरान कर दिया। जिसके बाद जांचों का दौर शुरू हुआ और तरह-तरह की जानकारियां भी सामने आईं जो पुलिस पर सवालियां निशान खड़े कर रही हैं।

हिन्दी अखबार नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक कानपुर में हुई 8 पुलिसकर्मियों की हत्या आपसी रंजिश के नतीजा है। रिपोर्ट में दो थ्योरी बताई गई है। यह थ्योरी कितनी सही है या कितनी गलत यह पाना मुश्किल है। रिपोर्ट के मुताबिक चौबेपुर थाने के एसओ विनय तिवारी और बिल्हौर सर्कल के डीएसपी देवेंद्र मिश्रा के बीच के संबंध अच्छे नहीं थे। ऐसे में विनय तिवारी सर्कल से देवेंद्र मिश्रा को हटवाना चाह रहे थे। फिलहाल विनय तिवारी को सस्पेंड कर दिया गया है। 

बताया जा रहा है कि कानपुर के बिकरूं गांव में हुई मुठभेड़ की जमीन कहीं न कहीं पास के ही मुन्ना निवादा गांव से जुड़ी हुई है। राहुल तिवारी नामक जिस शख्स ने गैंगस्टर विकास दुबे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी वो मुन्ना निवादा गांव से आता है। जबकि राहुल की साली बिकरू गांव से संबंध रखती है और इस पूरे घटनाक्रम में राहुल के पारिवारिक लड़ाई की भी भूमिका है।

दरअसल, राहुल की पत्नी का अपनी बहनों के साथ पैतृक सम्पत्ति को लेकर विवाद चल रहा है और राहुल पूरी सम्पत्ति को बेचना चाहता था मगर उसकी साली के कहने पर विकास दुबे ने मामले में हस्तक्षेप करना शुरू कर दिया। यह मामला इतना ज्यादा बढ़ गया था कि होली के समय विकास ने राहुल के साथ मारपीट तक कर डाली थी। इसके बावजूद एफआईआर नहीं लिखा गई। मगर सीओ देवेंद्र मिश्रा के हस्तक्षेप के बाद मामला दर्ज किया गया। कानपुर मुठभेड़ में जिन 8 पुलिसकर्मियों की हत्या हुई थी उनमें सीओ देवेंद्र मिश्रा भी शामिल थे। 

इसे भी पढ़ें: कानपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्थे चढ़ा विकास दुबे का साथी दयाशंकर 

क्या है दूसरी थ्योरी

दूसरी थ्योरी कहती है कि जुआखाने से जुड़ी हुई है। कानपुर के भौंती में शहर का सबसे बड़ा जुआखाना चलता था मगर फिर यह चौबेपुर में चलने लगा। इसे लेकर पुलिस विभाग में तनातनी की माहौल रहता था। मिली जानकारी के मुताबिक विनय तिवारी के गैंगस्टर विकास दुबे के साथ करीबी संबंध थे जैसा कि पहली थ्योरी बताती है मगर जुआखाने को लेकर चौबेपुर में तनातनी का माहौल रहता था। इसके अतिरिक्त सीओ देवेंद्र मिश्रा का भी हस्तक्षेप बढ़ गया था और यह विनय तिवारी को बिल्कुल भी पसंद नहीं था और वह विकास दुबे के सियासी संपर्क का फायदा उठाकर देवेंद्र मिश्रा को हटवाने का प्रयास किया था। इसके अतिरिक्त विनय तिवारी ने विकास दुबे के मन में देवेंद्र मिश्रा के खिलाफ काफी जहर भी घोला था।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मुठभेड़ के दो दिन पहले एसओ समझौते के लिए राहुल को लेकर बिकरू गांव पहुंचे थे लेकिन बिकास दुबे ने राहुल को पीटा था जिसका पूरा गांव ही गवाह है। 

इसे भी पढ़ें: उत्तरप्रदेश में खराब कानून- व्यवस्था के खिलाफ अभियान छेड़ेगी कांग्रेस 

विकास दुबे को गिरफ्तार करना चाहते थे सीओ देवेंद्र मिश्रा

सीओ देवेंद्र मिश्रा ने विकास दुबे को गिरफ्तार करने के लिए एक टीम बनाई थी। इसके लिए उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से अनुमति भी ली थी। साथ ही साथ देवेंद्र मिश्रा विनय तिवारी की करतूतों को भी सामने लाना चाहते थे लेकिन सीओ का प्लान सफल नहीं हुआ।

गैंगस्टर विकास दुबे के गुर्गे दयाशंकर ने रविवार को कबूला कि विकास ने सीओ को निशाना बनाकर गोली चलाई थी। आपको बता दें कि सीओ देवेंद्र मिश्रा टीम का नेतृत्व करते हुए सबसे आगे थे और पूरे घटनाक्रम में देवेंद्र मिश्रा समेत 8 पुलिसकर्मियों शहीद हो गए। 

इसे भी पढ़ें: कानपुर मुठभेड़ में शहीद पुलिसकर्मियों का पूरे राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार 

अधिकारियों को भी विनय तिवारी पर है संदेह

पुलिस अधिकारियों को भी शक है कि विनय तिवारी ने गैंगस्टर विकास दुबे को रेड की सूचना दी है। सूत्रों ने बताया कि हाल ही में एसटीएफ ने विनय तिवारी से पूछताछ की थी। फिलहाल विनय तिवारी को सस्पेंड कर दिया गया है और अब उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हो सकती है।

 इसे भी देखें: Vikas Dubey के खिलाफ Yogi का सख्त एक्शन

प्रमुख खबरें

Dollar के मुकाबले Rupee 23 पैसे मजबूत, शुरुआती कारोबार में 96.65 पर पहुंचा

केरलम विधानसभा सत्र में सदन की वैधता का मुद्दा उठाएगी BJP, राजीव चंद्रशेखर ने दी चेतावनी

Kerala High Court का रेलवे को आदेश: Nilambur Nanjangud रेल लाइन की DPR 14 अक्टूबर तक करें तैयार

अन्याय के राजा का अनोखा विरोध... European Parliament में लगी डोनाल्ड ट्रंप की न्यूड विवादित सुनहरी मूर्ति, दुनिया भर में मचा हड़कंप | Golden Naked Trump Statue