कांशीराम, लोहिया, कर्पूरी और जेपी पर BJP ने लगाया दांव, इनके नाम पर बनेगी सड़क

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 20, 2018

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज कहा कि उप्र का पीडब्ल्यूडी विभाग बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम के नाम पर हर जिले में सड़क बनाएगा। इसके साथ ही एजेंडे में समाजवादी नेता राममनोहर लोहिया और जय प्रकाश नारायण भी हैं। मौर्य ने कहा कि 'प्रत्येक महान और प्रमुख हस्तियों की इज्जत होनी चाहिये। जो गांधी परिवार में पैदा हुआ उसके नाम पर भी सड़कें बने और जो उस परिवार में नहीं है, लेकिन जिसका सामाजिक योगदान बड़ा है हम उसके नाम व काम के प्रचार-प्रसार के भी पक्षधर हैं। पिछड़े और समाज के अन्य वर्गों के महत्तवपूर्ण लोगों के नाम पर भी स्मारक बनाये जा रहे है। बहराइच में महाराज सुहेलदेव राजभर का विशाल स्मारक बनाया जायेगा। कर्पूरी ठाकुर के नाम पर सड़कें बनाई जाएंगी और भविष्य में मान्यवर कांशीराम के नाम पर प्रदेश में सड़क भी बनायी जायेंगी।' 

उन्होंने कहा, 'उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले में एक सड़क कर्पूरी ठाकुर के नाम पर बनायी जायेगी। इस रोड पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर के नाम का एक बोर्ड भी लगाया जायेगा। इससे समाज में संदेश जायेगा कि एक नेता मुख्यमंत्री जैसे पद पर रहते हुये समाज में एक सामान्य जीवन व्यतीत करता था। उन्होंने पूरे विश्वास से कहा कि हम सड़क बनाएंगे और उन्हें राम मनोहर लोहिया, जय प्रकाश नारायण और मान्यवर कांशीराम का नाम देंगे। हम आपको यह कर के दिखा देंगे।

 

प्रमुख खबरें

Mehbooba Mufti को मत मांगने के लिए बच्ची का इस्तेमाल करने पर कारण बताओ नोटिस जारी

BSF के जवान ने अज्ञात कारणों के चलते BSF चौकी परिसर में फाँसी लगाकर की आत्महत्या

SP ने आतंकवादियों के खिलाफ मुकदमे वापस लेने की कोशिश की, राम का अपमान किया: Adityanath

तापीय बिजली संयंत्रों के पास मानक के मुकाबले 68 प्रतिशत कोयले का भंडार: सरकारी आंकड़ा