2025 ग्रैमी अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर बिना कपड़ों के पोज देती नजर आईं Kanye West की पत्नी Bianca Censor

By एकता | Feb 03, 2025

अमेरिकी रैपर कान्ये वेस्ट और उनकी पत्नी बियांका सेंसई का ग्रैमी रेड कार्पेट डेब्यू विवाद का विषय बन गया है। दरअसल, कान्ये अपनी पत्नी के साथ ग्रैमी रेड कार्पेट पर पहुंचे थे। दोनों ने मैचिंग ब्लैक आउटफिट पहना था, लेकिन फोटो के लिए पोज देते समय बियांका ने अपने कपड़े उतार दिए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्रैमी रेड कार्पेट पर बियांका को बिना कपड़ों के तस्वीरों के लिए पोज देते देखना इंटरनेट यूजर्स को हैरान कर रहा है।

इसे भी पढ़ें: Dakota Johnson के साथ महाकुंभ गए थे Chris Martin, गंगा में डुबकी लगाते हुए वीडियो आया सामने

एल्बम कवर की नकल करना चाहते थे वेस्ट और बियांका

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह जोड़ा 'वल्चर के एल्बम कवर की नकल करना चाहता था'। वेस्ट के 2024 वल्चर 1 एल्बम कवर में, सेंसरी कैमरे की तरफ पीठ करके खड़ी थीं और एक छोटे से कपड़े से उनका पीछे का हिस्सा ढका हुआ है। बता दें, इस कवर में सेंसरी ने कोई कपड़े नहीं पहने थे, बस थाई-हाई बूट्स पहने हुए थे।

इसे भी पढ़ें: मैं पीछे जाकर कुछ भी नहीं बदलूंगी, Miley Cyrus ने Pamela Anderson के साथ बातचीत में अपने जीवन के बारे में क्या कहा?

सर्वश्रेष्ठ रैप गीत के लिए नामांकित थे वेस्ट

मीडिया आउटलेट्स के अनुसार, दोनों को शो में आमंत्रित किया गया था। वेस्ट को सर्वश्रेष्ठ रैप गीत के लिए नामांकित किया गया था, इसीलिए उन्हें शो में बुलाया गया था। रैपर को टाइ डॉला साइन के साथ अपने सहयोग 'कार्निवल' के लिए नामांकित किया गया था। लेकिन यह पुरस्कार केंड्रिक लैमर के ड्रेक के धमाकेदार ट्रैक नॉट लाइक अस को मिला।

प्रमुख खबरें

India के Service Export की बड़ी छलांग, Commerce Ministry के आंकड़ों में हिस्सेदारी 48% के पार

IDBI Bank के Disinvestment की खबर से रॉकेट बना शेयर, निवेशकों की एक दिन में बंपर कमाई

Adam Zampa का स्पेशल 150, Australia ने पहले T20 में Bangladesh को दी करारी शिकस्त

Lucknow में Shubman Gill और Ishan Kishan का शतकीय तूफान, Afghanistan के सामने 403 रनों का पहाड़