कपिल देव ने ली कोरोना वैक्सीन की पहली डोज, टीका लेने वाले दूसरे पूर्व भारतीय क्रिकेटर बने

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 03, 2021

नयी दिल्ली।भारत के महान क्रिकेटर कपिल देव ने बुधवार को यहां शहर के एक मशहूर अस्पताल में कोविड-19 वैक्सीन का पहला डोज लिया। विश्व कप विजेता कप्तान ने शहर के फोर्टिस अस्पताल में यह टीका लगवाया।

इसे भी पढ़ें: विजय हजारे ट्रॉफी नॉकआउट में सौराष्ट्र की कप्तानी करेंगे उनादकट

इस तरह वह कोविड-19 टीका लेने वाले दूसरे पूर्व भारतीय क्रिकेटर बन गये, उनसे पहले भारत के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने अहमदाबाद में यह टीका लगवाया था। देश में कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण सोमवार से शुरू हुआ। कपिल की पिछले साल अक्टूबर में एंजियोप्लास्टी हुई थी।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा