सिसोदिया पर कपिल मिश्रा का पलटवार, ज़िंदगी भर की औरंगज़ेब की इबादत, जेल जाने के समय महाराणा प्रताप याद आ गए

By अंकित सिंह | Aug 22, 2022

उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सुबह सवेरे एक ऐसा दावा कर दिया है जिसके बाद राष्ट्रीय राजधानी की राजनीति गर्म हो चुकी है। दरअसल, मनीष सिसोदिया ने दावा किया कि उनके पास भाजपा में शामिल होने का संदेश आया था। लेकिन मैं महाराणा प्रताप का वंशज हूं, सर कटा लूंगा लेकिन उनके सामने नहीं झुकूँगा। अब इसे को लेकर भाजपा की ओर से पलटवार किया जा रहा है। भाजपा के कपिल मिश्रा ने पलटवार में कहा कि ज़िंदगी भर औरंगज़ेब की इबादत की और जेल जाने का समय आया तो महाराणा प्रताप याद आ गए। कपिल मिश्रा ने अपने ट्वीट में कहा कि ज़िंदगी भर औरंगज़ेब की इबादत की और चोरी और रिश्वतख़ोरी में जेल जाने का समय आया तो महाराणा प्रताप याद आ गए। उन्होंने कहा कि केस माफ़ कराने और BJP में आने के लिए आपने कितने पापड़ बेलें है ये मीडिया और पोलिटिकल सर्कल में सबको पता है। पकड़े जाने पर हर भ्रष्ट, चोर, रिश्वतखोर ऐसे ही बिलबिलाता है।

इसे भी पढ़ें: CBI ने मनीष सिसोदिया के खिलाफ जारी नहीं किया लुकआउट नोटिस, जांच अधिकारी ने कही यह अहम बात

कपिल मिश्रा ने एक ट्वीट में यह भी लिखा कि खबर आ रही है कल देर रात केजरीवाल ने सिसोदिया के पैर पकड़ लिए कि अंदर जाने के बाद मेरा नाम मत लियो। सिसोदिया चिल्ला रहे थे कि जब चोरी सबने मिलकर की तो जेल मैं अकेला क्यों जाऊँ। अगर इस घटना की विडियो मिली तो शेयर करूँगा। गौरतलब है कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में दर्ज प्राथमिकी में नामजद आठ निजी व्यक्तियों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया है। अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आबकारी विभाग के तीन पूर्व अधिकारियों सहित प्राथमिकी में नामजद चार लोक सेवकों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी नहीं किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि सीबीआई को अब तक लोक सेवकों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करने की आवश्यकता महसूस नहीं हुई है, क्योंकि वे सरकार को सूचित किए बिना देश नहीं छोड़ सकते।

प्रमुख खबरें

Asian Games Kabaddi में भारत का जलवा, पुरुष और महिला टीमों ने Iran को हराकर जीता Gold

Bank Account में रजिस्टर्ड Mobile Number घर बैठे बदलें, Net Banking से ऐसे करें अपडेट

Russia Ukraine War: दोनों देशों के बीच तेज हुए हवाई हमलों में 7 लोगों की मौत

घर की सुरक्षा होगी हाईटेक! CCTV कैमरे से स्मार्ट लॉक तक जानें पूरा खर्च