पत्नी Drisha Acharya के साथ मनाली की हसीन वादियों में हनीमून मन रहे हैं Karan Deol, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

By एकता | Jun 25, 2023

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के पोते और सनी देओल के बेटे करण देओल बी-टाउन के मैरिड क्लब में शामिल हो चुके हैं। अभिनेता ने अपने बचपन की प्रेमिका और फिल्म निर्माता बिमल रॉय की पोती द्रिशा आचार्य से शादी की है। करण और द्रिशा की शादी 18 जून को हिन्दू रीती-रिवाज से हुई थी, जो काफी चर्चा में रही। शादी के बाद, करण अपनी दुल्हनिया के साथ हनीमून मनाने मनाली की हसीन वादियों में पहुंच गए हैं, जहाँ से उनकी तस्वीरें सामने भी आ गयी है।


इसे भी पढ़ें: परिवार के साथ लंच पर स्पॉट हुए Vijay Deverakonda और Rashmika Mandanna, शादी की उड़ी अफवाहें

करण देओल ने शेयर की रिसेप्शन की तस्वीरें

हनीमून पर पत्नी के साथ वक्त गुजारने के दौरान करण देओल ने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने रिसेप्शन की तस्वीरें शेयर की। तस्वीरों में अभिनेता अपनी पत्नी के साथ खूबसूरत पल साझा करते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने अपनी पत्नी के लिए प्यारा सा नोट भी लिखा। करण ने नोट में लिखा, 'प्यार, दोस्ती, बंधन और विकास की एक साथ खूबसूरत यात्रा की शुरुआत, मेरी पत्नी के रूप में मेरे जीवन में प्रवेश करने के लिए धन्यवाद!'

प्रमुख खबरें

ISSF World Cup में Swapnil Kusale और सरबजोत सिंह संभालेंगे भारतीय दल की कमान

UP के 18 शहरों में दौड़ेंगी 1,725 AC Electric Buses, कैबिनेट ने दी मंजूरी

मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, केंद्र और दिल्ली पुलिस को मेट्रो और ट्रेनों पर लगी पूर्ण रोक हटाने का SC ने दिया निर्देश

सर्वपितृ अमावस्या पर इन 4 जगहों पर जलाएं दीपक, 10 अक्टूबर को तर्पण से पितरों को मिलेगी शांति