इस दिन रिलीज होगी ''टाइगर श्रॉफ'' की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2

By अदिति तिवारी | Jan 25, 2018

 मुंबई। धर्मा प्रोडक्शन के तहत फिल्म निर्माण कर रहे करण जोहर की आने वाली फिल्म " स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2" अभी चर्चा का केंद्र बनी हुआ है। हालांकि इन दिनों सबसे चर्चित फिल्म तो पद्मावत है जो काफी वक्त से विवादों में घिरी हुई थी। हाल ही में करण जोहर ने फिल्म को लेकर एक ट्वीट किया है जिसके मुताबिक यह मूवी इसी साल 23 नवंबर को रिलीज होगी।

इस फिल्म का पोस्टर भी जारी हुआ है, जिसको देखकर ऐसा लग रहा है कि टाइगर श्रॉफ इस बार दर्शको के बीच में काफी हलचल मचाने वाले है। इसमें उनको डेनिम शर्ट और मैचिंग जीन्स में देखा गया है।  जहाँ एक तरफ मूवी के लीड एक्टर को देखकर दर्शक उत्सुक है वही दूसरी ओर फिल्म की एक्ट्रेस को लेकर अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ है।

हालांकि दर्शक फिल्म की एक्ट्रेस को देखने के लिए बेताब है। सूत्रों के अनुसार यह कहा जा रहा है की करण ने मिस वर्ल्ड 2017 की विजेता मानुषी छिल्लर से इस फिल्म की हीरोइन बनने की बात की है जब की कारन ने इस बात को नाकारा है। डेक्कन क्रोनिकलस के रिपोर्ट के अनुसार चंकी पाण्डेय की बेटी अनन्या और दिशा पटानी को मूवी की लीड एक्ट्रेस बताया जा रहा है।

हालांकि इस फिल्म को लेकर अभी किसी तरह का कोई खुलासा नहीं हुआ है। करण ने कहा है की अगले महीने लीड एक्ट्रेस का खुलासा किया जायेगा। इस पिक्चर के निर्देशक है पुनीश मल्होत्रा। जहाँ एक तरफ इसकी चर्चा ज़ोरो शोरो से है वही दूसरी ओर ऋतिक रोशन की आने वाली फिल्म "सुपर 30" की रिलीज़ डेट भी 23 नवम्बर को तय हुई थी।

दोनों फिल्मों के रिलीज़ डेट में कलेश होने के कारण सुपर 30 को अब अगले साल 25 जनवरी, 2019 में पेश करने का तय हुआ है। दर्शक स्टूडेंट ऑफ़ द इयर 2 का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है और यह माना जा रहा है की इसके पहले हिस्से की तरह यह मूवी भी काफी रोमांचक होगी। हालांकि यह तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा कि फिल्म कितनी दिलचस्प है। 

प्रमुख खबरें

America की Iran को फाइनल वार्निंग, Defense Secretary बोले- आज होगा सबसे भीषण हमला

Xiaomi Pad 8 टैबलेट 13 मेगापिक्सल कैमरा, 9200mAh बैटरी के साथ लॉन्च

Tiruchirappalli दौरे से पहले PM Modi का DMK पर वार, NDA की लोकप्रियता से घबराई सरकार

ईरान के ड्रोन की वजह से टूटी पाकिस्तानियों की टांगे, हिल जाएगा भारत !