रणवीर सिंह और आलिया भट्ट को करण जौहर ने दिया बड़ा झटका, इस फिल्म से आउट होंगे दोनों

By रेनू तिवारी | Mar 27, 2020

बॉलीवुड के निर्देशक और निर्माता करण जौहर इस समय बड़े बजट की फिल्में बना रहे हैं। हाल ही में उन्होंने कंलक का निर्देशन किया था। इस फिल्म पर करण ने काफी खर्चा किया था। भव्य स्टेज, दमदार कास्ट लेकिन स्लो कहानी ने सब कुछ बिगाड़ दिया और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ओंधे मुंह गिर गई। इस फिल्म से करण को नुकसान हुआ हा फिल्म के गानों को लोगों का खूब प्यार मिला। कंलक के बाद करण जौहर तख्त नाम की बड़े बजट की फिल्म लाने की तैयारी में थे। फिल्म की कास्ट भी फाइनल हेो चुकी थी। करण जौहर ने सोशल मीडिया पर इसका पोस्टर रिलीज करके फिल्म की कास्ट की जानकारी दी थी। अब लेकिन तख्त को लेकर एक बड़ी खबर आ रही हैं कि फॉक्स स्टूडियों ने फिल्म से पल्ला झाड़ लिया है।

 

इसे भी पढ़ें: क्या सलमान खान के साथ फार्म हाउम में वक्त बिता रही हैं जैकलीन फर्नांडिस? वीडियो वायरल

 करण जौहर के साथ मिल कर फॉक्स स्टूडियों अब इस फिल्म को बनाने के मूड में नहीं है। सूत्रों की मानें तो काफी लंबे समय से करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन और फॉक्स स्टार इंडिया का कोलोब्रेशन चल रहा है। जब भी करण फिल्में बनाते हैं तो फॉक्स की मंजूरी भी जरूरी होती है लेकिन इस फिल्म को लेकर फॉक्स स्टूडियों ने अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं।

 

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस को खत्म कर सकती है उर्वशी रौतेला, पानी में आग लगा कर मचाया बवाल

आपको बता दें फि फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह जैसे शानदार कलाकार साथ में नजर आने वाले थे। अगर फिल्म नहीं बनी तो फैंस आलिया भट्ट और रणबीर सिंंह की ये जोड़ी नहीं देख पाएंगे। फॉक्स ने साथ नहीं दिया तो करण जौहर फिल्म को बंद कर सकते हैं। अगर फिल्म नहीं बनती जो दोनों सितारों को बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा।


प्रमुख खबरें

Andhra Pradesh Election: जगन मोहन रेड्डी घोषणापत्र पर बरसे चंद्रबाबू नायडू, बताया लोगों के साथ धोखा

Interview: कॉन्वेंट नहीं, साक्षा संस्कृति की एक समान शिक्षा के हैं सभी पक्षधर: निशंक

Jammu-Kashmir: श्रीनगर में लोगों का दिखा पुस्तक प्रेम, 700-800 साल पुरानी किताबों की हुई प्रदर्शनी

कभी रहा शिवसेना का गढ़, आज है AIMIM का मजबूत किला, दिलचस्प हुआ औरंगाबाद का सियासी खेल, उद्धव और शिंदे में आमने-सामने की लड़ाई