पहले कहा- सुशांत की मौत से आहत हूं बोलने की हालत नहीं, फिर करने पहुंच गये पार्टी! वाह करण जौहर वाह

By रेनू तिवारी | Jul 09, 2020

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद करण जौहर को बहुत ही बुरी तरह से ट्रोेल किया जा रहा था। करण जौहर ने इस मामले पर अपने दोस्त से  मीडिया में कहलवाया की करण जौहर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद काफी आहत हैं। सोशल मीडिया पर करण को काफी ट्रोल किया गया जिसे लेकर वह काफी दुखी हैं। मीडिया ने इस मामले पर जब करण से बात करनी चाही तो करण जौहर ने कहा कि वह इस समय किसी से बातचीत करने की हालत ने नहीं हैं। करण ने कहा कि जिस तरह के हालात है उनका दिमाग कुछ भी कहने की हालत में  नहीं हैं। 

इसे भी पढ़ें: जगदीप की मौत से बेहद दुखी अमिताभ बच्चन, कहा- हमने एक और हीरा खो दिया...

आपको बता दें कि 8 जुलाई को एक्ट्रेस नीतू सिंह का जन्मदिन था। ऋषि कपूर की मौत के बाद यह उनके घर में पहला खुशी का मौका था। इस मौके पर नीतू ने घर पर पार्टी रखी थी। इस पार्टी मे नीतू के परिवार वाले ही थे। इस पार्टी की  तस्वीरों को नीतू ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस तस्वीरो में करण जौहर को भी साफ देखा गया।

प्रमुख खबरें

Gurdwara Bangla Sahib में जूते पहनकर घुसने का झूठा Video फैलाने वालों पर Delhi Police दर्ज करेगी केस

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav

भारत को आत्मनिर्भर बनाने और विश्व में शांति फैलाने के लिए समर्पण से काम करें स्वयंसेवक: मोहन भागवत

यूक्रेन नया राष्ट्रपति चुने, युद्ध रोकने में नाकाम रहे Zelenskyy: Donald Trump