लेडीलव Tejasswi Prakash को फूल देने के लिए घुटनों पर बैठे Karan Kundrra, रोमांटिक केमिस्ट्री ने लूट ली महफिल

By एकता | Jul 10, 2022

अभिनेता करण कुंद्रा और अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश टेलीविज़न इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। उनके फैंस उन्हें प्यार से तेजरन कहकर पुकारते हैं। बिग बॉस 15 के घर के अंदर दोनों को एक-दूसरे से प्यार हुआ था। शो से बाहर आने के बाद से दोनों का रिश्ता और मजबूत हो गया है। करण और तेजस्वी भी एक-दूसरे के लिए अपने प्यार को जाहिर करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं और यहीं बात उन्हें बाकी कपल्स से अलग बनाती है। हाल ही में दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है, जिसमें करण घुटनों के बल बैठकर तेजस्वी को डेट पर उनके साथ आने के लिए रिक्वेस्ट करते नजर आ रहे हैं।

शनिवार को अभिनेता करण कुंद्रा और अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश साथ में चाय पीने निकले थे। इस दौरान दोनों को पैपराजी ने घेर लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में अभिनेता घुटनों के बल बैठकर तेजस्वी प्रकाश को फूलों का गुलदस्ता देते नजर आ रहे हैं और अभिनेत्री मुस्कुराते हुए उनके हाथों से वह लेती हुई नजर आ रही हैं। इसके बाद तेजस्वी-करण हंसते-हंसते साथ में चाय का लुफ्त उठाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

इसे भी पढ़ें: ब्लैक गाउन पहनकर Avneet Kaur ने दिए जबरदस्त पोज, कातिलाना अदाएं देखकर मदहोश हुए लोग

सोशल मीडिया यूज़र्स को पसंद आई तेजरन की केमिस्ट्री

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद से ही तेजरन इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहे हैं। जहाँ तेजस्वी प्रकाश ऑफ-शॉल्डर ड्रेस पहनें नजर आ रही हैं, वहीं करण कुंद्रा सिंपल टीशर्ट और पैंट पहनें दिखाई दे रहे हैं। टी डेट पर दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही हैं। वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोग जमकर तेजरन की तारीफ करने में लगे हुए हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो तेजस्वी और करण जल्द ही एक रोमांटिक म्यूजिक वीडियो 'बारिश आई है' में नजर आने वाले हैं। म्यूजिक वीडियो 14 फरवरी को यूट्यूब पर रिलीज होगा, जिसका तेजरन के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Maharashtra FDA ने कहा- खुले खाद्य तेल पर रोक नया फैसला नहीं, 2011 से है नियम

Donald Trump का बड़ा दावा: Iran में Humanitarian Crisis, सेना को वेतन देने के भी पैसे नहीं

NBFC Revolving Credit पर रोक से MSME को नुकसान होगा, FISME ने RBI से की अपील

1984 Riots Justice: PM Modi ने दिलाया न्याय, HS Phoolka का वार- Congress ने Sajjan Kumar को सालों तक दिया संरक्षण