By प्रिया मिश्रा | Oct 02, 2021
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अपनी फिटनेस के लिए भी मशहूर हैं। करीना ने इस साल अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। लेकिन प्रेगनेंसी के बाद भी करीना की फिटनेस को देखकर लगता नहीं है कि वे दो बच्चों की माँ हैं। करीना अपनी फिटनेस और खानपान को लेकर काफी डेडिकेटेड हैं। वजन कम करने के लिए वे डाइट फॉलो करती हैं और वर्कआउट करती हैं। योग से लेकर पिलाटे तक, वेट लॉस के लिए करीना सब कुछ करती हैं।
वेट लॉस के लिए क्या खाती हैं करीना
करीना ट्रेवल करते समय अपने साथ मखाने का एक डिब्बा जरूर रखती हैं। मखाने में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है और कैलोरीज कम होती हैं इसलिए करीना भूख लगने पर इसका सेवन करती हैं। इसके साथ ही इसमें एंटी एंजिंग एंजाइम मौजूद होते हैं जो बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने में मदद करते हैं।
कैसे खाएँ मखाना
आप मखाने को थोड़े से घी में भूनकर खा सकते हैं या बेक कर सकते हैं। आप इसका टेस्ट बढ़ाने के लिए ऊपर से थोड़ा काला नमक भी छिड़क सकते हैं। आपको जब भी भूख लगे तो आप मुट्ठीभर मखाने खा सकते हैं। इससे आपकी भूख शांत होगी और आप ओवरईटिंग से बचेंगे।
- प्रिया मिश्रा