इस वजह से सैफ से परेशान हो गई हैं करीना कपूर, कहा- अब नहीं रही....

By प्रिया मिश्रा | Feb 28, 2022

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। करीना का नाम बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेज की लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग और बेबाक अंदाज़ से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई है। अपने अब तक फिल्मी कॅरियर में करीना ने खूब दौलत और शौहरत कमाई है। करीना ना केवल अपनी फिल्मों, बल्कि अपनी निजी ज़िंदगी को लेकर भी सुर्ख़ियों में रहती हैं। उन्होंने बॉलीवुड के नवाब यानी सैफ अली खान से शादी की है। करीना अब दो बेटों की माँ बन चुकी हैं। अब अटकलें लगाई जा रही हैं कि करीना जल्द ही तीसरी बार माँ बनने जा रही हैं। वहीं, करीना का एक बयान सामने आया है, जिससे पता चलता है कि वे सैफ के बच्चों की माँ बनकर परेशान हो गई हैं। 

इसे भी पढ़ें: महेश भट्ट ने सरेआम किया था पूजा भट्ट को किस, दोनों की बेटी हैं आलिया भट्ट? एक्ट्रेस ने किया खुलासा

वहीं, कुछ समय पहले करीना का एक बयान सामने आया था जिसमें उन्होंने कहा था कि दो-दो बच्चो की माँ बनने के बाद वह काफी मुश्किल दौर से गुज़र रही हैं। दरअसल, अपनी दूसरी प्रेगनेंसी के बाद करीना का वजन काफी बढ़ गया है, जिसे कम करने के लिए उन्हें काफी मशक्क्त करनी पड़ रही है। वहीं, बोला जा रहा है कि माँ बनने के बाद अब उन्हें फिल्मों के ऑफर भी आना बंद हो गए हैं। यही वजह है कि सैफ के बच्चो की माँ बनने के बाद वह काफी ज्यादा परेशान हो गई हैं। रही बात तीसरी बार माँ बनने की तो करीना कपूर ने इस बात की पुष्टि नहीं की है।

प्रमुख खबरें

बूटा सिंह अपमान मामला: एनसीएससी ने आरोपियों की गिरफ्तारी और 5 दिन में रिपोर्ट मांगी

Grand Chess Tour Final जीतकर Praggnanandhaa ने रचा इतिहास, Caruana को मात देकर बने पहले भारतीय विजेता

यूपी में पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा चलाएगी सेवा संकल्प अभियान

Lords Test में हार के बाद भड़के Rashid Latif, Babar Azam और Selection Committee पर साधा तीखा निशाना