करीना कपूर खान ने शेयर की पालमपुर से सेल्फी, मलाइका अरोड़ा ने कर दिया ये कमेंट

By रेनू तिवारी | Dec 07, 2020

करीना कपूर खान काफी समय से हिमाचल प्रदेश में अपने पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर के साथ समय बिता रही हैं। करीना ने अपने परिवार के साथ दिवाली का जश्न भी हिमाचल प्रदेश में ही मनाया। पिछले 2 महिनों से हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में सैफ अली खान और अर्जुन कपूर अपनी आने वाली फिल्म भूत पुलिस की शूटिंग कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें: ये रिश्ता क्या कहलाता है की मशहूर एक्ट्रेस की मौत, 34 साल की उम्र में ली आखिरी सांस 

आज करीना कपूर खान ने हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों से विदा लेते हुए पहाड़ों के साथ अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा कि अब पहाड़ों से विदा लेने का समय आ गया हैं। हम सभी ने यहां एक खूबसूरत वक्त बिताया है। अब हम परिवार के साथ मुंबई अपने घर की ओर जा रहे हैं। उसने लिखा, "अलविदा पालमपुर। क्या शानदार अनुभव रहा। अब मुंबई आ रही हूं। 

करीना के बाद मलाइका अरोड़ा ने भी अपनी एक पोस्ट साझा करते हुए ये खुलासा किया कि वह भी अब पहाड़ों से वापस मुंबई लौट रही हैं। इसके बाद उन्होंने करीना कपूर खान की पोस्ट पर कमेंट करते हुए कहा कि सच में बहुत शानदा र समय था। इन दिनों की बहुत याद आयेगी। मलाइका अरोड़ा खान ने भी अपने प्रेमी अर्जुन कपूर के साथ पहाड़ों में ही दिवाली मनायी। 

प्रमुख खबरें

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार

दिल्ली में कॉजपा का प्रदर्शन विफल, BJP ने राहुल गांधी की तुलना मीर जाफर से की

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा विरोध, Kojpa का Jantar Mantar पर प्रदर्शन का ऐलान