चेहरे पर चमक के साथ शुरू हुई Karishma Tanna की शादी की रश्में, 5 फरवरी को लेंगी सात फेरे

By एकता | Feb 03, 2022

हाल ही में टीवी इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां जैसे अंकिता लोखंडे-विक्की जैन और मौनी रॉय-सूरज नांबियार शादी के बंधन में बंधे। इसी कड़ी को बरक़रार रखते हुए टीवी जगत की एक और मशहूर अदाकारा शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह अदाकारा और कोई नहीं बल्कि करिश्मा तन्ना हैं। अभिनेत्री करिश्मा तन्ना जल्द ही दुल्हन बनने वाली हैं।


इसे भी पढ़ें: 47 की उम्र में भी मल्लिका शेरावत की बोल्डनेस का जलवा बरकरार, हॉट तस्वीरें शेयर करके इंटरनेट पर लगाई आग

दोनों की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों की मुलाकात एक कॉमन-फ्रेंड के जरिये हुई थी। मुलाकात के बाद दोनों अच्छे दोस्त बने और कुछ समय बाद दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया। पिछले साल के आखिर में दोनों ने सगाई की थी। नए साल पर करिश्मा तन्ना ने एक पोस्ट के जरिये अपने रिलेशनशिप को ऑफिसियल किया था। वरुण बंगेरा को डेट करने से पहले करिश्मा ने अभिनेता उपेन पटेल को डेट किया था, दोनों ने सगाई भी कर ली थी पर 2016 में दोनों अलग हो गए।

प्रमुख खबरें

Odisha में पंडित Gopabandhu Das की 149वीं जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भाषा आपत्तिजनक है...जेडी वेंस की बंधुआ मजदूर वाली टिप्पणी पर भड़का भारत

PM Modi पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ Delhi के जनपथ पर उतरे 200 लोग

जेवर एयरपोर्ट का नाम अब नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा, CM योगी का ऐलान