करिश्मा कपूर ने शेयर की करीना की बचपन की फोटो, दोनों बहनों में दिखा बेशुमार प्यार

By रेनू तिवारी | Sep 21, 2020

बॉलीवुड की लोलो यानी की करिश्मा कपूर ने अपनी बहन करीना कपूर खान के 40वें जन्मदिन पर कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। इस तस्वीरों में से सबसे खास तस्वीर दोनों के बचपन की तस्वीर है। करीना और करिश्मा की ये तस्वीर वाफी वायरल हो रही हैं। 

 

इस तस्वीर से पहले करिश्मा ने करीना की घर पर बर्थडे पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थी।  करीना कपूर खान 21 सितंबर को अपना 40 वां जन्मदिन मना रही हैं। इस दिन को खास बनाने के लिए, अभिनेत्री के लिए एकदिन पहले  प्री-बर्थडे पार्टी आयोजित की गई जिसमें उनके परिवार के सदस्यों ने भाग लिया। करिश्मा कपूर ने पार्टी से तस्वीरें साझा करने के लिए इंस्टाग्राम का साहारा लिया है। करीना की एक तस्वीर में करीना अपने बर्थडे केक के साथ खड़ी है। करीना के सफेद और गुलाबी रंग के केक पर 'फैब्युल एट 40' लिखा है। तस्वीरों को साझा करते हुए, करिश्मा कपूर ने लिखा करीना कपूर के लिए लिखा, बर्थ डे गर्ल। हम आपसे प्यार करते हैं।

करिश्मा कपूर ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर की है। पहली फोटो में, बर्थ डे गर्ल को अपने विशेष जन्मदिन के केक के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। दूसरी तस्वीर में करीना और करिश्मा अपने माता-पिता, रणधीर कपूर और बबीता के साथ हैं। तीसरी तस्वीर में, कपूर बहनों को उनके माता-पिता, सैफ अली खान, कुणाल कपूर और करीना के चचेरे भाई, शायरा और ज़हान के साथ देखा जा सकता है।

प्रमुख खबरें

Team India के लिए England के खिलाफ बड़ी चुनौती, World Cup की तैयारी के लिए Shubman Gill की असली परीक्षा

England के खिलाफ ODI Series से पहले Team India का अभ्यास, Virat Kohli और Gambhir की बेरुखी ने बढ़ाई फैंस की चिंता

Erling Haaland की अनोखी Souvenir ने इंटरनेट पर मचाई धूम, Texas से खरीदा शराब की बोतल वाला Raccoon

आइकिया की बड़ी योजना: 2030 तक भारत में निवेश दोगुना कर 21,000 करोड़ रुपये करेगी कंपनी