कर्नाटक के कृषि मंत्री बीसी पाटिल, उनकी पत्नी और दामाद कोरोना वायरस से संक्रमित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 01, 2020

बेंगलुरु। कर्नाटक के कृषि मंत्री बीसी पाटिल और उनकी पत्नी के शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इससे पहले उनके दामाद के भी कोविड-19 संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वे घर पर ही पृथकवास में हैं। ट्विटर पर जारी वीडियो संदेश में मंत्री ने कहा कि वह और उनकी पत्नी वनजा बिना लक्षण के हैं और डरने की कोई बात नहीं है। उन्होंने भरोसा जताया कि दोनों जल्द ठीक होकर वापस काम पर लौटेंगे। पाटिल ने शुक्रवार रात को ट्वीट कर बताया था कि उनके दामाद कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। पाटिल से पहले राज्य के वन मंत्री आनंद सिंह और पर्यटन मंत्री सीटी रवि भी इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। 

इसे भी पढ़ें: येदियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र कर्नाटक BJP के उपाध्यक्ष नियुक्त 

लोकसभा में कर्नाटक की मांड्या सीट से निर्दलीय सदस्य सुमलता अम्बरीश भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई थीं और हाल में ठीक हुई हैं। कुछ हफ्ते पहले मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को भी स्व पृथक-वास में तब जाना पड़ा था जब उनके आवास सह कार्यालय ‘कृष्णा’ के कुछ कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार तक कर्नाटक में कोविड-19 के 1.24 लाख मरीज सामने आ चुके हैं जिनमें से 2,314 लोगों की मौत हुई है जबकि 72,005 मरीज उपचाराधीन हैं।

प्रमुख खबरें

Mumbai में NCB ने किया अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

भारत एवं कनाडा के रिश्ते खतरनाक मोड़ पर

UP: बृजभूषण सिंह का बड़ा दावा, पार्टी से चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस नेता ने मुझसे किया था संपर्क

Shekhar Suman Talking About His Sons Death | | बेटे की मौत के बारे में बात करते हुए रो पड़े शेखर सुमन, मैं पूरी रात उसके शव के साथ लेटा रहा