कर्नाटक विधानसभा उपचुनाव : येल्लापुर से भाजपा उम्मीदवार ने जीत दर्ज की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 09, 2019

बेंगलुरु। येल्लापुर से भाजपा उम्मीदवार अराबैल शिवराम हेब्बार कर्नाटक में 15 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में जीत दर्ज करने वाले पहले उम्मीदवार बन गए हैं। अभी उपचुनावों के लिए मतगणना चल रही है। निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि हेब्बार ने कांग्रेस के भीमण्ण नाइक को 31,000 से अधिक मतों के अंतर से हराया।

आधिकारिक घोषणा की प्रतीक्षा की जा रही है। येल्लापुर से दो बार के कांग्रेस विधायक हेब्बार उन 13 अयोग्य विधायकों में से एक हैं जिन्हें भाजपा ने उपचुनाव में पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर टिकट दिया था।

कर्नाटक में सत्तारूढ़ भाजपा उपचुनाव के लिए सोमवार को जारी मतगणना में 15 विधानसभा सीटों में से 12 में बढ़त बनाकर शानदार प्रदर्शन की ओर बढ़ती दिख रही है। भाजपा को विधानसभा में बहुमत में रहने के लिए इन 15 में से कम से कम छह सीटों पर जीतने की जरूरत है। पहले हुए चुनावों में कांग्रेस ने 15 में से 12 सीटें जीती थी और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा की जद(एस) के पास बाकी की तीन सीटें थीं। अभी तक उपलब्ध रुझानों के अनुसार कांग्रेस शिवाजीनगर और हुनसुर में आगे चल रही है जबकि जद(एस) और एक निर्दलीय उम्मीदवार क्रमश: यशवंतपुरा और होसकोटे पर आगे चल रहे हैं। भाजपा उम्मीदवार नारायण गौड़ा ने के आर पेटे सीट पर कांग्रेस के बी एल देवराज के खिलाफ 1,403 वोटों की बढ़त बना ली है। देवराज शुरुआती रुझान में आगे चल रहे थे। 

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक उपचुनाव के नतीजे सोमवार को होंगे घोषित, CM येदियुरप्पा के भविष्य का होगा फैसला

प्रमुख खबरें

Consumer Durables Market: भारत में 2030 तक 3.25 लाख करोड़ रुपये का होगा उद्योग, BCG-CII रिपोर्ट

त्योहारी सीजन से पहले AC, TV और Washing Machine के दाम 8% तक बढ़ेंगे

Gorakhpur में जलभराव पर MP Ravi Kishan और BJP पार्षद में फोन पर नोकझोंक, Video सामने आया

Asian Games: Murali Sreeshankar और विथ्या रामराज समेत कई भारतीय एथलेटिक्स फाइनल में पहुंचे