By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 29, 2022
मंगलुरु, निजी क्षेत्र के कर्नाटक बैंक ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 8.16 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर के साथ 146.42 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया है। पिछले वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 135.37 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था। बैंक की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि 31 दिसंबर, 2021 को समाप्त तिमाही और नौ महीने की अवधि के वित्तीय परिणामों को शुक्रवार को यहां आयोजित निदेशक मंडल की बैठक में मंजूरी दी गई। नतीजों के मुताबिक, कंपनी की संपत्ति गुणवत्ता में भी काफी सुधार हुआ है।