Karnataka: बीजेपी नेता का दावा, लोकसभा चुनाव से पहले गिर जाएगी कांग्रेस सरकार, 25 विधायक छोड़ने को तैयार

By अंकित सिंह | Aug 14, 2023

भाजपा विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल ने सोमवार (14 अगस्त) को दावा किया कि कर्नाटक में सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले गिर जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि सत्तारूढ़ दल के लगभग 25 विधायक पद छोड़ने के लिए तैयार हैं। बीजापुर (विजयपुरा) शहर से विधायक यतनाल ने उम्मीद जताई कि भाजपा एक बार फिर सत्ता में लौटेगी। आपको बता दें कि हाल में संपन्न कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की बंपर जीत हुई थी। इस जीत में कांग्रेस ने एक बार फिर से सिद्धारमैया को राज्य की जिम्मेदारी सौंपी। हालांकि, मुख्यमंत्री पद को लेकर डीके शिवकुमार भी अपनी दावेदारी पेश कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें: एससी/एसटी कानून, आईपीसी का दुरुपयोग न्याय प्रणाली को अवरुद्ध कर रहा है : कर्नाटक उच्च न्यायालय

उन्होंने आरोप लगाया कि मुस्लिम अधिकारियों को विजयपुरा में तैनात किया जा रहा है, और पूछा, "मुसलमानों को लाकर आप क्या कर सकते हैं? मैं एक विधायक हूं और उन्हें मेरी बात माननी चाहिए... अगर कोई अधिकारी हिंदुओं पर अत्याचार करने के लिए कोई नाटक करता है... हम जनवरी में वापस आएंगे। आप गारंटी दीजिए...मार्च तक का समय है। आप लोकसभा (चुनाव) से पहले बाहर हो जाएंगे।'' भाजपा नेता ने बसवराज रायरेड्डी जैसे वरिष्ठ कांग्रेस विधायकों द्वारा की गई टिप्पणियों की ओर इशारा किया, जिन्होंने कर्नाटक को "भ्रष्ट राज्य" बनने के बारे में नाराजगी व्यक्त की थी, और हाल ही में विधायक दल की बैठक के दौरान मंत्रियों के कामकाज के संबंध में असंतोष व्यक्त किया था।

प्रमुख खबरें

Canada Deportation Record: सिर्फ 6 महीने में कनाडा से 3 हजार से ज्यादा भारतीय डिपोर्ट, क्या है वजह?

आज भारत में डिग्री का कोई मतलब नहीं है: Chhatron ki Goonj कार्यक्रम में राहुल का दर्द, Data और दौलत पर फोकस

UAE की Iran को कड़ी चेतावनी, ADNOC टैंकर पर Missile Attack को बताया UN Resolution का उल्लंघन

हिंदुओं को धोखा देने वाले इस देश को ले डूबे मुस्लिम, हिल गया यूरोप !